फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीबीएन में ढांक से गिरी पिकअप चालक घायल, अलग-अलग हादसों में चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नालागढ़ (सोलन)। बीबीएन में अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क हादसों में चार लोग घायल हो गए हैं। इन सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर वाहन चालकों के खिलाफ मामले दर्ज किए हैं।
विज्ञापन

पहले मामले में बस चालक सुरजीत सिंह पुत्र सुखू राम गांव व डाकघर व तहसील बड़सर जिला हमीरपुर ने पुलिस को जानकारी दी है कि जब वह बस लेकर झरना मोड़ पहुंचा तो एक पिकअप चालक ने बस का टक्कर मार दी और पिकअप अनियंत्रित होकर ढांक में गिर गई। हादसे में पिकअप चालक चरणजीत राम पुत्र महेंद्र को चोटें आई हैं।
दूसरे हादसे में कार और ट्रक की टक्कर में एक युवक को चोटें आई हैं। इस हादसे में कशिश पुत्र संजीव कुमार शर्मा निवासी गांव घनसौत तहसील नालागढ़ को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। एक अन्य हादसे में संजीव कुमार पुत्र प्यारे लाल निवासी गांव माजरू डाकघर लोदीमाजरा तहसील बद्दी ने पुलिस को बताया कि वह किशनपुरा के पास था तो उसके आगे एक मोटर साइकिल पर दो लड़के जा रहे थे और उनसे आगे एक ट्रक चल रहा था। ट्रक के आगे चल रही बस ने जैसे ही सवारी उतारने व चढ़ाने के लिए बस रोकी, तो ट्रक चालक ने भी ब्रेक लगा दी। लेकिन मोटरसाइकिल चालक से ब्रेक नहीं लगी और वह ट्रक से टकरा गया। हादसे में मोटरसाइकिल चालक व पीछे बैठे व्यक्ति को चोटें आई हैं। एएसपी एनके शर्मा ने बताया कि पुलिस ने सभी मामले दर्ज कर लिए हैं और जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें