फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं को नशीला पदार्थ सुंघाकर लूटे गहने और नकदी

विज्ञापन
विज्ञापन
बद्दी (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन के तहत बद्दी में दिनदहाड़े दो लुटेरों ने चाकू की नोक पर लाखों रुपये के गहने और नकदी पर हाथ साफ कर दिया है। वारदात को उस समय अंजाम दिया जब घर पर दो महिलाएं सास और बहू थीं। लुटेरों ने महिलाओं को चाकू से डराया और उसके बाद उन्हें कोई नशीला पदार्थ सुंघाकर बाथरूम में बंद कर दिया। इसके उपरांत लुटेरे गहने व नकदी लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस अधीक्षक व पुलिस उपाधीक्षक ने भी मौके का दौरा किया और पीड़ितों के बयान कलमबद्ध किए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बद्दी के हाउसिंग बोर्ड फेस-3 के मकान नंबर-357 में इस वारदात को अंजाम दिया गया। वारदात के समय दो महिलाएं घर में मौजूद थीं। मकान मालिक ईश्वर व पुत्र श्याम सुंदर बद्दी के साईं रोड में स्टेशनरी की दुकान में बैठे हुए थे और इस घटना की सूचना उन्हें शाम को मिली, जिस पर वह घर पहुंचे और इस बात की सूचना पुलिस को दी गई। घर में दो महिलाओं में एक पुष्पा व एक अन्य मौजूद थी, जो सास-बहू लगती हैं। श्याम सुंदर के मुताबिक दो युवक घर में घुसे और चाकू की नोक पर उसकी पत्नी व माता को डराया धमकाया, जिससे वह सहम गईं और बाद में लुटेरों ने उन्हें कोई नशीला पदार्थ सुंघाकर बाथरूम में बंद कर दिया। बकौल श्याम सुंदर घर से करीब 28 तोले सोना और करीब आठ लाख की नकदी चोरी हो गई। अन्य सामान की जांच पड़ताल की जा रही है।
पुलिस उपाधीक्षक बद्दी खजाना राम ने बताया कि पुलिस ने पीड़ितों के बयान कलमबद्ध कर लिए है। उन्होंने बताया कि चोरी हुए सामान का आकलन लगाया जा रहा है। लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी की भी संभावनाएं तलाशी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें