फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरोटीवाला पुलिस ने हरियाणा से पकड़ा चिट्टे का मुख्य सरगना

विज्ञापन
विज्ञापन
बरोटीवाला पुलिस ने हरियाणा से पकड़ा चिट्टे का मुख्य सरगना
विज्ञापन

बद्दी एसपी कार्यालय के समीप पकड़े गए युवक की निशानदेही पर की गई गिरफ्तारी
अमर उजाला ब्यूरो
बरोटीवाला (सोलन)। बरोटीवाला पुलिस ने पड़ोसी राज्य हरियाणा के बसौलां तहसील कालका जिला पंचकूला से चिट्टे का मुख्य आरोपी गिरफ्त में लिया है। उसे नालागढ़ स्थित न्यायालय में पेश किया गया जहां उसे सोमवार तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। इस मामले में पुलिस ने 13 जुलाई को एक युवक को गिरफ्तार किया था। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने हरियाणा के बसौलां से एक युवक को पकड़ा है। इसकी इस पूरे क्षेत्र में चिट्टे की सप्लाई होने का खुलासा युवक ने किया था। एसपी बद्दी रानी बिंदु सचदेवा ने बताया कि पुलिस को इस युवक की काफी समय से तलाश थी। इस युवक की पहचान करनैल सिंह निवासी गांव, डाकखाना बसौलां तहसील कालका जिला पंचकूला के रूप में हुई है। उसे पुलिस की एसआईयू टीम ने गिरफ्तार किया है। यह युवक हाल ही में लंबी जेल काट कर आया है। उन्होंने बताया कि रिमांड के दौरान युवक से और भी खुलासे हो सकते हैं। इस चिट्टे जैसे जहर का व्यापार करने वाले अन्य लोगों की इसमें गिरफ्तारी हो सकती है।
विज्ञापन

विदित हो कि बद्दी पुलिस की एसआईयू टीम ने गुप्त सूचना पर एसपी कार्यालय बद्दी के पास एक युवक हरविंद्र शर्मा निवासी गांव एवं डाकखाना बसौलां तहसील कालका जिला पंचकूला को 91 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़ा था। उक्त युवक ने पुलिस के पास खुलासा किया था कि इस व्यापार के पीछे बसौलां निवासी करनैल सिंह का हाथ है। वह उसी के लिए काम करता है। पुलिस ने करनैल को पकड़ने के लिए जाल बिछाना शुरू कर दिया। कई बार पुलिस को धोखा देने के बाद पुलिस ने आखिर में करनैल सिंह को शनिवार शाम को हरियाणा के बसौलां से गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें