फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बददी में नौकरीपेशा दंपति के घर में लूट, गहने, नकदी व एटीएम ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
नौकरीपेशा दंपती के घर से गहने, नकदी उड़ाई
विज्ञापन

एटीएम कार्ड भी ले गए, बद्दी के बसंतीबाग एटीएम से निकाले 19 हजार
सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने का दावा कर रही पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
बद्दी (सोलन)। चाकू की नोक पर लूट और उस पर कारोबारियों के प्रदर्शन के बावजूद बद्दी में बुधवार को दिनदहाड़े लूट की एक और वारदात सामने आई है। बद्दी में रहने वाले मनोज त्यागी के घर में बुधवार को चोरों ने सेंध लगाई और सोने के आभूषण और नकदी चुराने के साथ एटीएम कार्ड भी अपने साथ लग गए। उन्होंने इस एटीएम कार्ड से बद्दी के बसंतीबाग स्थित एचडीएफसी के एटीएम से 19 हजार रुपये निकाले और आसानी से फरार हो गए। यह घटना ठीक उस समय हुई जब बद्दी शहर में कारोबारी चक्का जाम कर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। ज्यादातर पुलिस उन्हें काबू करने के लिए तैनात की गई थी। मनोज त्यागी ने बताया कि वह और उसकी पत्नी दोनों नौकरीपेशा हैं। दिन में दोनों घर पर नहीं होते हैं। इस दौरान मौका पाकर चोर उनके घर में घुसे और घर से दो सोने की अंगूठी, एक मंगलसूत्र, पांच हजार रुपये नकद समेत अलमारी में रखे एटीएम कार्ड और पास लिखे पिन नंबर ले गए। दोपहर जब उनके खाते से 19 हजार रुपये निकलने का संदेश मोबाइल पर आया तो उन्हें घटना की सूचना मिली। जब वे घर पहुंचे तो सारा सामान बिखरा पड़ा था और चोर घटना को अंजाम देकर फरार हो चुके थे।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक बिंदू रानी सचदेवा ने कहा कि चोरों ने बैंक से पैसे निकलवाए हैं। इस आधार पर उनकी पहचान की जा रही है। उन्होंने बताया कि बैंक में लगे सीसीटीवी में चोरों की तस्वीरें सामने आई हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस जल्द ही इस मामले की गुत्थी सुलझा लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें