फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीटीपीटी उद्योग में ब्लास्ट, एक की मौत, चार झुलसे 

विज्ञापन
Blast
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो 
विज्ञापन

बद्दी (सोलन)। औद्योगिक हब बीबीएन के तहत एक इलेक्ट्रिॉनिक्स उद्योग में अचानक ब्लास्ट की चपेट में आकर एक व्यक्ति  की मौत हो गई जबकि प्रोडक्शन मैनेजर सहित तीन झुलस गए। इनमें से दो को गंभीर हालत में उपचार के लिए पीजीआई रेफर किया जहां एक की माैत हो गई जबकि  दूसरे की हालत गंभीर है। पीजीआई में उपचाराधीन घायल बयान देने की स्थिति में नहीं है।

ऐसे में पुलिस बयान दर्ज नहीं कर पाई है। ब्लास्ट के दौरान यही चार लोग मौके पर थे और इनके बयानों के आधार पर ही मामला दर्ज होगा। जानकारी के अनुसार, हादसा उस समय पेश आया जब ट्रांसफार्मर की मरम्मत की जा रही थी। हादसे में प्रोडक्शन मैनेजर गिरीश कुमार निवासी नई दिल्ली, सुरेश निवासी भुड्ड, संदीप और साथ ही खड़ा एक पिकअप चालक शिव कुमार निवासी चुनड़ी किशनपुरा इसकी चपेट में आकर झुलस गए।
विज्ञापन


सीटीपीटी से निकला तेल घायलों पर गिरा और आग लग गई। मौके पर पहुंचे उद्योग के अन्य उद्योग कर्मियों ने रेत डालकर आग बुझाने की कोशिश की और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि गंभीर घायल शिव कुमार उद्योग में पिकअप लोड करने आया था। शिव कुमार 50 फीसदी जल गया था जिसकी पीजीआई में मौत हो गई। 40 फीसदी जले प्रोडक्शन मैनेजर गिरीश की हालत भी नाजुक बताई जा रही है।  
विज्ञापन


बद्दी थाना प्रभारी जितेंद्र कंवर ने कहा कि चालक शिव कुमार की पीजीआई में मौत हो गई। पुलिस ने मौके का मुआयना किया है। पुलिस टीम बयान दर्ज करने के लिए पीजीआई गई लेकिन कोई भी बयान देने की हालत में नहीं है। बयान के बाद ही कार्रवाई होगी।   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें