फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबाथू से सटे कोठी चपला के जंगलों में भयंकर आग

विज्ञापन
विज्ञापन
सुबाथू ( सोलन)। छावनी क्षेत्र सुबाथू से सटे शड़ियाणा पंचायत के कोठी चपला के जंगल में सोमवार को आग लगने से हजारों रुपये की सरकारी और निजी संपत्ति जलकर राख हो गई। इस दौरान वन विभाग का एक कर्मी भी घायल हो गया। जंगलों में लगी आग की चपेट में आने जीव जंतु भी मारे गए हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक रविवार को जंगलों में लगी आग से बचने के लिए एक मादा तेंदुआ और उसके शावक रिहायशी क्षेत्रों में पहुंच गए। वन विभाग के कर्मचारियों के अनुसार अनुमान लगाया जा रहा है कि आग की चपेट में करीब 70 बीघा भूमि पर लोगों की मलकीयत और सरकारी भूमि पर लगा हजारों का घास जलकर राख हो गया। उन्होंने बताया की रविवार को कोठी चपला में निजी भूमि में लगी आग फैलती हुई शडिय़ाणा की सरकारी भूमि तक फैल गई। आग की चपेट में कैंट के जंगल भी अछूते नहीं रहे। पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण धू धू जल रहे जंगलों को बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड का पहुंचना नामुमकिन था। ऐसी स्थिति में वन विभाग के कर्मचारियों ने ही मोर्चा संभालते हुए आग पर काबू पाना शुरू कर दिया। सोमवार को हवा के साथ तेजी से फैलती आग ग्रामीणों के रिहायसी क्षेत्र में भी पहुंच गई। लेकिन वन विभाग की छह सदस्यी टीम ने स्थानीय लोगों की मद्द से रिहायशी क्षेत्र में फैलती आग पर काबू पा लिया। आग बुझाते वक्त वन विभाग का एक कर्मचारी भी झुलस गया। सुबाथू वन विभाग के बीओ अनिल ठाकुर ने बताया की आग की घटना से निपटने के लिए सोमवार को पूरा दिन वनकर्मी दयाल सिंह, मस्तराम, गौरव, गोविंद, वीरेंद्र और प्रवीन सहित स्थानीय ग्रामीण भी जुटे रहे। जल्द ही आग पर काबू पा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें