फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भवती लड़की ने जन्म देते ही फेंक दिया था नवजात

विज्ञापन
CRIME - फोटो : DEMO PHOTO
विज्ञापन
बद्दी (सोलन)। नवजात के शव को कुत्तों के नोचकर खा जाने के मामले में पुलिस ने एक नाबालिग लड़की को आरोपी बनाया है। हालांकि यह नाबालिग भी किसी हवस के दरिंदे की करतूत का शिकार हुई है। बच्चा पैदा करने के बाद नाबालिग लड़की ने इसे खेतों में फेंक दिया था। रात को आवारा कुत्तों ने बच्चे को नोचकर खा डाला। बच्चे का सिर और टांगें ही बची थीं। पुलिस ने अब मुकदमा दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक समाज के तानों से बचने और घरवालों के डर ने नाबालिग को यह कदम उठाने को मजबूर कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक नवजात शिशु का शव नाबालिग ने प्रसव के बाद ही फेंक दिया था। इस मामले में बरोटीवाला पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। इसमें खुलासा हुआ कि युवती ने प्रसव के बाद अपनी सलवार सहित ही नवजात को खेतों में फेंका। इन्हीं वस्त्रों से नाबालिग लड़की का पता चला। युवती ने पुलिस को आपबीती सुनाई तो पता चला कि वह भी एक पीड़ित है। इस नाबालिग के साथ पड़ोस में ही रहने वाले एक युवक ने दुराचार कर उसे गर्भवती बनाया था तथा बाद में फरार हो गया था। यह नाबालिग दो सालों से अपने माता-पिता और छोटे भाईयों के साथ बददी के किराये के मकान में रह रही थीं। यही उनके पड़ोस में रहने वाले युवक ने उसके साथ दुराचार किया था। आरोपी ने उसे शादी का झांसा दिया था लेकिन बाद में मुकर गया। इसके बाद वह यहां से भाग निकला। डर के मारे यह बात उसे अपने माता पिता को भी नहीं बताई। मंगलवार शाम 14 जनवरी को जब वह घर पर अकेली थी तो दोपहर के समय इसके पेट में दर्द हुआ। इसके बाद बच्चा होने पर उसने उसे खेतों में फेंक दिया।

दो मुकदमे किए गए हैं दर्ज : एसपी
एसपी राहुल नाथ ने कहा कि पुलिस ने बरोटीवाला थाना और महिला पुलिस थाना में दो मुकदमे दर्ज किए गए हैं। इसमें युवती पर बच्चे की हत्या का मुकदमा तथा दूसरे मामले में नाबालिग से दुराचार का मुकदमा दर्ज किया गया है। फरार हुए युवक की पुलिस तलाश कर रही है। युवती का भी मेडिकल करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें