फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दत्यार में पहाड़ी दरकने से जाम हुआ नेशनल हाइवे, छह किलोमीटर तक लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

धर्मपुर(सोलन)। कालका-शिमला हाईवे पर दोपहर करीब एक बजे चक्की मोड़ और दत्यार के बीच पहाड़ी दरकने से हाईवे करीब एक घंटे तक पूरी तरह बाधित रहा। इस कारण लोगों को भारी मुश्किल का सामना करना पड़ा। सूखे मौसम में अचानक पहाड़ से धीरे-धीरे पत्थर गिरे और देखते ही देखते पूरा पहाड़ सड़क पर आ गया। इससे सड़क पूरी तरह से बाधित हो गई। सड़क पर पहाड़ गिरने से कोटी से दत्यार तक लगभग छह किलोमीटर लंबा जाम लग गया। हालांकि, सड़क बहाल करने के लिए फोरलेन कंपनी की जेसीबी मशीनों ने मलबे को सड़क से हटाकर जाम को खोला। हाईवे पर सड़क बाधित होने से जाम को खुलवाने में पुलिस कर्मचारियों को भी मशक्कत करनी पड़ी। बाहरी राज्यों से आए पर्यटकों के सड़क पर दो-तीन कतारें लगाने से जगह-जगह जाम लगा रहा। पुलिस को जगह-जगह जाम खुलवाने में भारी मशक्कत करनी पड़ी। बसों में यात्रा कर रहे दिल्ली, लुधियाना, चंडीगढ़ और अन्य स्थानों पर जाने में देरी हुई।
पहाड़ दो बार दरका
जेसीबी मशीन सड़क से मलबे को हटा रही थी और सड़क पर थोड़ा मलबा बचा हुआ था। सड़क को खोलने में अभी लगभग पांच मिनट का समय था कि अचानक दोबारा से पहाड़ सड़क पर आ गया। गनीमत रही कि इस दौरान कोई भी हताहत नहीं हुआ। इस कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे से नहीं हुआ कोई नुकसान : उमेश कुमार
फोरलेन कंपनी के डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर उमेश कुमार ने बताया कि पहाड़ दरकने से सड़क पर जाम लग गया था। इसे जल्द हटा दिया गया और यातायात बहाल कर दिया गया। उन्होंने बताया कि इस हादसे में किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। सुरक्षा के मद्देनजर संवेदनशील जगहों पर कंपनी ने पहले से ही कर्मचारी खड़े किए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें