फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाकनाघाट-छवाशा मार्ग पर टिपर खाई में गिरा, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कंडाघाट (सोलन)। थाना कंडाघाट के तहत सोमवार सुबह करीब दस बजे वाकनाघाट-छावशा मार्ग पर एक टिपर के गहरी खाई में गिरने से चालक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार टिपर नंबर यूके-04सीबी-5027 मिट्टी लेकर डंपिंग साइट की तरफ जा रहा था। मार्ग में छावशा की तरफ से आ रही गाड़ी को पास दे रहा था। जैसे ही टिपर का टायर सड़क पर लगे डंगे पर गया तो डंगा धंस गया और टिपर करीब 35 मीटर गहरी खाई में जा गिरा।

मौके पर मौजूद लोगों ने घायल चालक राजेश प्रसाद, उम्र 46 वर्ष निवासी गांव महुआ, जिला खुशीनगर उत्तर प्रदेश को खाई से बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने जांच के दौरान राजेश प्रसाद को मृत घोषित कर दिया। तहसीलदार कंडाघाट ओपी मेहता ने मौके पर पहुंच कर दुर्घटना में मृत व्यक्ति के परिवार को 20 हजार की राहत राशि दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं इस मौके पर स्थानीय ग्रामीणों ने डंगे लगाने वाले ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों ने कहा कि डंगे की जांच होनी चाहिए।एसएचओ कंडाघाट सुरेंद्र सिंह ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। उन्होंने बताया कि जांच की जा रही है। हादसे के कारणों की गंभीरता से जांच की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें