फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंडाघाट में एनएच पर हादसा, ट्रक चालक को रौंद कर फरार हुआ आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
कंडाघाट (सोलन)।  चंडीगढ़-शिमला नेशनल हाईवे पर कंडाघाट के पास एक वाहन ने ट्रक चालक को रौंद दिया। चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा देर रात करीब ढाई बजे का बताया जाता है। ट्रक चालक की पहचान रिंकू (34) निवासी कुमारसेन के रूप में हुई है। हादसे के बाद गाड़ी चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मंगलवार देर रात करीब ढाई बजे टिक्करी मोड़ पर ट्रक खड़ा करने के बाद रिंकू पैदल कंडाघाट की तरफ जा रहा था। इस बीच हाइवे से गुजरे तेज रफ्तार वाहन ने उसे रौंद डाला। वाहन चालक रिंकू को काफी दूर तक घसीटता हुआ ले गया। इसके बाद मौके से फरार हो गया। मुआयना करने के बाद पुलिस ने चंडीगढ़ से शिमला की तरफ जाने वाले वाहन से हादसा होने की बात कही है। हादसे के समय पूरे मार्ग पर सन्नाटा पसरा था। इस वजह से गाड़ी की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस अब हाइवे पर लगे सीसीटीवी की मदद से हादसे को अंजाम देने वाले वाहन चालक की तलाश कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए शिमला भेज दिया गया है।
थाना प्रभारी कंडाघाट संदीप शर्मा ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। हादसे को अंजाम देने के बाद चालक मौके से फरार हो गया है। वाहन शिमला की तरफ जा रहा था और हादसा देर रात करीब ढाई बजे होने का अनुमान है। एसपी मोहित चावला ने कहा है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस ने इस संबंध में भादंसं की धारा 304 ए के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें