फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परवाणू में दो गुटों के संघर्ष से सहमे ट्रक ऑपरेटर, अब तक 11 ने दर्ज करवाई शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

परवाणू (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र परवाणू में दो गुटों के बीच चल रहे तनाव से स्थानीय ऑपरेटर भी डरे हुए हैं। इस झगड़े के बाद से अब तक करीब 11 लोग तोड़फोड़ और चोरी की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज करवा चुके हैं। पुलिस ने सभी मामले दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। तोड़-फोड़ की शिकायत को लेकर एक -एक कर स्थानीय ऑपरेटर पुलिस थाना परवाणू में अपनी शिकायतें जमा करा रहे हैं। एक स्थानीय ऑपरेटर किशन दास ने बताया कि वह अपनी कैंटरों और मोटरसाइकिल की शिकायत लेकर थाना में गया था।

उन्होंने बताया की तोड़-फोड़ के दौरान उसकी दो कैंटर व मोटरसाइकिल यूनियन में ही थे। हालांकि, विवाद शांत होने के बाद जब वह अपने वाहनों को देखने गए तो उनका एक कैंटर बुरी तरह से टूट चुका था जबकि दूसरा चोरी हो गया था। वहीं उनकी मोटरसाइकिल खड्ड में गिरा दी गई थी। उसने कहा की दोनों गुटों के आपसी विवाद में ऑपरेटरों व स्थानीय लोगों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। किशन ने कहा कि इस तोड़-फोड़ से कई स्थानीय ऑपरेटरों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है।
विज्ञापन


किसी की नई कैंटर तोड़ दी गई, किसी के टायर चोरी कर लिए गए, किसी की बैटरी निकाल ली गई। उसने कहा कि बावा समर्थकों का उग्र होना ठीक है लेकिन बदले की आड़ में अन्य लोगों की गाड़ियां तोड़ना व चोरी करना सही नहीं। परवाणू थाने में अब तक लगभग 11 लोगों ने अपनी शिकायत दर्ज करा कर जांच की मांग की है। इनमें अभय ठाकुर, संदीप कुमार, सुभाष चंद, सतीश कुमार, जिया राम ठाकुर, अजय कुमार, गोपाल सिंह, प्रमोद शर्मा, शिव कुमार, सुनील कुमार शामिल हैं। अभी कई और ऑपरेटर अपनी शिकयत दर्ज कराने के लिए पुलिस थाने जा रहे हैं।
विज्ञापन


शिकायतें मिलने के बाद शुरू करेंगे कार्रवाई : डीएसपी
डीएसपी अजय राणा ने बताया कि वाहनों से तोड़-फोड़ की शिकायत लेकर स्थानीय ऑपरेटर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक-एक कर सब की जांच करना संभव नहीं है, इसलिए सभी ऑपरेटरों की शिकायत पर संयुक्त जांच की जाएगी और अग्रिम कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें