सुबाथू (सोलन)।
सुबाथू-कुनिहार मार्ग पर गंबरपुल के पास पिकअप 200 फीट गहरी खाई में जा गिरी। इसके कारण पिकअप चालक की मौत हो गई। घटना वीरवार देर रात करीब 12 बजे की है। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस व स्थानीय लोगों की सहायता चालक को अर्की अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया था।
इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर इसकी सूचना चालक के परिजनों को दे दी है। शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार चालक हरियाणा से दवाइयां लेकर कुनिहार जा रहा था। गंबर पुल के पास तीखी उतराई में चालक पिकअप से नियंत्रण खो बैठा। जीप रेलिंग को तोड़कर 200 फीट गहरी खाई में गिर गई।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने गिरने की आवाज सुनी तो मौके पर पहुंच गए। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर लोगों की मदद से चालक को अर्की अस्पताल पहुंचाया। जहां पर उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया था।
पुलिस ने चालक की पहचान मदन पाल निवासी अंबाला के रूप में की है। पुलिस ने चालक के परिजनों को सूचित कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, सुबाथू चौकी प्रभारी रत्न सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आगामी कार्रवाई कर रही है।