फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं चलेगी ऑटो चालकों की मनमानी, प्रशासन ने नकारा किराया बढ़ाने का सुझाव

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रशासन ने नकारा ऑटो चालकों का किराया बढ़ाने का प्रस्ताव
विज्ञापन

सोलन शहर में नहीं चलेगी ऑटो चालकों की मनमानी, पहले की तरह ही होगा किराया
जिला प्रशासन ने ऑटो यूनियन को दिए निर्देश, अतिरिक्त किराया वसूलने पर होगी कार्रवाई
कहा- बिना किसी प्रशासनिक अधिसूचना के नहीं वसूला जाएगा अतिरिक्त किराया
अमर उजाला ब्यूरो
सोलन। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में ऑटो का किराया बढ़ाने की मांग को आरटीओ ने खारिज कर दिया है। इसमें ऑटो यूनियन शहर के विभिन्न क्षेत्रों में ऑटो किराया बढ़ाने की मांग जिला प्रशासन से की थी। इसमें चंबाघाट, सोलन, शामती, बाईपास रबौण सहित अन्य क्षेत्रों को के किराए बढ़ाने और न्यूनतम किराया 10 रुपये करने की मांग रखी गई थी। इसमें ऑटो यूनियन इस किराये को बढ़ाने की अधिसूचना भी जारी कर दी थी लेकिन यह अधिसूचना प्रशासन की तरफ से नहीं की गई थी। किराया बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से फिलहाल अभी तक ऑटो यूनियन को मना किया गया है। ऑटो यूनियन को आदर्श आचार संहिता का भी हवाला दिया गया है।

जानकारी के अनुसार जिला सोलन के विभिन्न क्षेत्रों में करीब 300 ऑटो चलते हैं। बिना प्रशासन की मंजूरी के ऑटो यूनियन उक्त किराया बढ़ा रही थीं। सोलन में ऑटो के माध्यम से अभिभावक अपने बच्चों को निजी स्कूल में भेजते हैं। ऐसे में आटो संचालकों का रवैया यही रहा तो स्कूलों तक लगे ऑटो में भी बढ़ोतरी हो सकती है। इससे अभिभावकों को भी खासी परेशानी झेलनी पड़ सकती है।
विज्ञापन


यह है वर्तमान का किराया
स्थान किराया (रुपये)
डीसी चौक से कोटलानाला 5
डीसी चौक से शामति 13
रबौण से ओल्ड बाइपास 8
ओल्ड़ बस स्टैंड से चंबाघाट 8
डीसी चौक से सपरूण 5

ज्यादा किराया वसूला तो होगी कार्रवाई : आरटीओ
आरटीओ सोलन सुरेश सिंघा ने बताया कि ऑटो का किराया मनमर्जी से नहीं बढ़ाया जा सकता, यह गैर कानूनी है। उन्होंने बताया कि ऑटो यूनियन की ओर से ऑटो का किराया बढ़ाने की मांग आई थी। इस पर विचार किया जा रहा है। ऑटो चालक अभी सिर्फ निधारित किराये के आधार पर वसूली कर सकते हैं। यदि इसमें ज्यादा किराया वसूलने की कोई यात्री शिकायत करें तो इस पर तुरंत कार्रवाई होगी। अधिसूचना के बाद ही किराये में बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन

यूनियन की आम सभा में होगी चर्चा
ऑटो यूनियन के प्रधान दिनेश दत्त शर्मा ने बताया कि शहर में ऑटो किराया बढ़ाने के लिए यूनियन आरटीओ सोलन से मिली थी। उन्होंने इस विषय पर विचार करने की बात कही है। बताया कि यूनियन से शहर में ऑटो का न्यूनतम किराया 10 रुपये करने की मांग रखी थी। अभी प्रशासन से किराया बढ़ाने को मना की है। इस विषय पर चर्चा करने के लिए ऑटो यूनियन की ओर शनिवार को आम सभा का भी आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें