फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रास्ते को लेकर भाई ने भाई को मारी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
खुटार(शाहजहांपुर)। बृहस्पतिवार रात को रास्ते के विवाद को लेकर दो भाइयों के बीच विवाद हो गया था। इस दौरान फायरिंग से एक व्यक्ति घायल हो गया, उसे जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन

गांव झदिया निवासी गुलविंदर सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को वह अपने खेत में करहा लगवा रहा था। उसी समय भाई लखविंदर सिंह और बलदेव सिंह आकर गाली गलौज करने लगे। उसके विरोध करने पर उक्त ने मारपीट शुरू कर दी। सूचना पर यूपी-100 मौके पर पहुंची लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की और दोनों पक्षों के बीच राजीनामा कराने के बाद वापस लौट गई। गुलविंदर सिंह का आरोप है कि पुलिस के जाने के बाद भाई लखवीर सिंह, भतीजे बलजीत सिंह और भाई बलदेव सिंह, भतीजे अमरीक सिंह, इंद्रजीत सिंह, परमजीत सिंह ने उसके घर में धावा बोल दिया और फायरिंग कर दी। गोली लगने से गुलविंदर सिंह घायल हो गया। शोरशराबा करने पर आसपास के तमाम लोगों को आता देख हमलावर मौके से भाग निकले।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल गुलविंदर सिंह को खुटार के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बताते चलें कि इससे पूर्व भी दोनों के बीच रास्ते को लेकर गई बार विवाद हो चुका है, लेकिन ने कभी भी मामले को गंभीरता से लेकर विवाद का निपटारा कराने का प्रयास नहीं किया। कार्यवाहक थाना प्रभारी दिलीप सिंह यादव ने बताया कि रात को रास्ते को लेकर दो पक्षों में विवाद होने की सूचना मिली थी, जिसमें एक को गोली लगने की भी सूचना है। मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। खुटार के सरकारी अस्पताल के प्रभारी तरुण कुमार प्रजापति कहा कि रात में घायल गुलविंदर सिंह को इलाज के लिए लाया गया था। वह पैर में गोली लगने की बात कह रहा था। घाव होने के कारण गोली दिखी नहीं। उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें