फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रविवार को खुली 42 दुकानों के चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नालागढ़ (सोलन)।
रविवार को दुकानें खोलने वाले नालागढ़ के दुकानदारों के खिलाफश्रम विभाग ने कड़ी कार्रवाई की। श्रम विभाग की कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में दुकानदार सामान समेटते नजर आए, लेकिन विभाग ने कार्रवाई जारी रखी और 42 दुकानदारों के चालान काटेे।

विभाग ने दुकानदारों को कड़ी हिदायत दी कि यदि भविष्य में रविवार को दुकानें खुली रखीं तो जुर्माना राशि बढ़ाई जाएगी। श्रम विभाग नालागढ़ ने एचपी शॉपस एंड कर्मशियल अस्टाबलिशमेंट एक्ट-1969 के तहत कार्रवाई को अंजाम दिया।
विज्ञापन


श्रम विभाग समय समय पर ऐसी कार्रवाई करता है और दुकानदारों को भी कड़ी चेतावनी जारी करता है, लेकिन दुकानदारों के कानों पर जूं तक नहीं रेंगती। इसके चलते विभाग ने दुकानदारों के खिलाफ डंडा चलाया। हालांकि आवश्यक वस्तुओं और कैमिस्टों की दुकानों पर कार्रवाई नहीं होती है।

विभाग ने यहां तक दुकानदारों को चेतावनी दी कि यदि भविष्य में इस प्रकार की कोताही बरती तो दोबारा चालान काटा जाएगा और जुर्माना राशि में भी बढ़ोत्तरी होगी। श्रम निरीक्षक नालागढ़ राकेश कुमार खट्टा ने रविवार को खुली दुकानों पर कार्रवाई की। रविवार को दुकानेें खोलने पर एक हजार से साढ़े सात हजार रुपये के जुर्माने का प्रावधान है। यदि किसी दुकान का दोबारा से चालान कटता है तो यह जुर्माना राशि बढ़ती जाती है। श्रम विभाग नालागढ़ ने पहले ही नगर परिषद क्षेत्र के अधीन आने वाले शहर के ऐसे दुकानदारों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है, जिन्होंने एचपी शॉपस एंड कर्मशियल अस्टाबलिशमेंट एक्ट-1969 के तहत रविवार को भी अपनी दुकानें खुली रखी थी।
विज्ञापन


नालागढ़ में करीब पांच सौ से अधिक दुकानें हैं। इनमें विभिन्न उत्पाद बेचे जाते है, जिन्हें रविवार को अपनी दुकानें बंद रखनी होती है। श्रम निरीक्षक राकेश कुमार खट्टा ने कहा कि रविवार को की कार्रवाई में 42 दुकानदारों के चालान काटे हैं। इन पर आगामी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने ऐसे दुकानदारों को चेतावनी दी कि वे रविवार को दुकानें न खोलें, अन्यथा विभाग उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर जुर्माना राशि को बढ़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें