फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटला में फार्मा उद्योग से करोड़ों का कच्चा माल चोरी

विज्ञापन
चोरी सीसीटीवी में घटना कैद, फिल्मी स्टाइल में दिया चोरी को अंजाम - फोटो : अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बद्दी (सोलन)।
बीबीएन में फिर चोरों ने फार्मा उद्योग से करोड़ों का कच्चा माल चुरा लिया। उद्योग प्रबंधकों के मुताबिक चोरी हुए माल की कीमत ढाई से तीन करोड़ रुपये है। पुलिस चोरी के माल का आकलन लगा रही है। चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

इसके आधार पर पुलिस इनकी धरपकड़ में जुट गई है। सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद इस घटना में आठ लोगों ने चोरी को अंजाम दिया। फिल्मी अंदाज में हुई चोरी का ये वाक्या कैद हो चुका है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाने में जुट गई।
विज्ञापन


शनिवार रात बरोटीवाला के पास कोटला स्थित के कॉसमोस फार्मास्युटिकल्स उद्योग की दीवार फांद कर आठ लोगों ने करोड़ों का कच्चा माल चोरी कर लिया। चोर उद्योग के स्टोर रूम का शीशा तोड़ कर कच्चा माल आठ दस बोरियों में बांध कर ले गए।

आरोपियों ने करीब तीन घंटे तक चोरी की घटना को अंजाम दिया, लेकिन गेट पर बैठे सुरक्षा कर्मियों को इसकी भनक तक नहीं लगी। चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद उन्होंने फिल्मी स्टाइल में उद्योग के मुख्य कार्यालय के बाहर एक अश्लील चित्र बनाया और अभद्र भाषा में कुछ शब्द लिखे। उन्होंने उद्योग में चार जगह शीशे तोड़े और दो लोहे के गेट भी उखाड़े। उद्योग की पिछली दीवार से सारा सामान बाहर निकाला। अफरा-तफरी में ये लोग कच्चे माल का एक ड्रम दीवार पर ही छोड़ गए है। एसपी बद्दी राहुल नाथ ने कहा कि उद्योग प्रबंधकों की ओर से लिखित शिकायत भी उन्हें मिली है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि चोरों की धरपकड़ के लिए अभियान चला दिया है। पड़ोसी राज्यों की पुलिस से भी संपर्क साधा गया है।
विज्ञापन


ये सामान चुराया
कोटला स्थित कोसमस फार्मास्युटिकल्स के एमडी मनु जैन ने बताया कि उद्योग के स्टोर में लगभग साढ़े तीन करोड़ रुपए का कच्चा माल था। इसमें मुख्य रूप से मैथिकोबालमिन, अजीथ्रोमाईसीन, नोरफला सासिन, कैल्सीट्राल, वोगलीबास, सैफोरोग्जिम, मोंटिल्यूकास्ट और कई प्रकार के पैलेट्स मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें