फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परवाणू बैरियर पर पुलिस ने पकड़े 13 लाख रुपये

विज्ञापन
NOTE - फोटो : Reuters
विज्ञापन
परवाणू (सोलन)। औद्योगिक शहर परवाणू में पुलिस और चुनाव आयोग की टीम ने नाके के दौरान एक व्यक्ति से करीब 13 लाख रुपये बरामद किए हैं। जानकारी के अनुसार परवाणू बैरियर में सुबह करीब 10 बजे चुनाव आयोग की टीम और पुलिस ने नाका लगा रखा था। इस दौरान कालका की ओर से गाड़ी नंबर एचआर 49 डी 8916 आई। गाड़ी में दीप कमल पुत्र जय प्रकाश निवासी कालका सवार था। जैसे ही वह बैरियर में पहुंचा तो उसे तलाशी के लिए रोका गया और फिर गाड़ी में से 2000 और 500 के नोट बरामद किए गए। यह राशि 13 लाख रुपये है।
विज्ञापन

पुलिस ने रकम के संबंध में दीपक कमल से सवाल जवाब किए हैं। लेकिन वह पुलिस के किसी भी सवाल का सही जवाब नहीं दे पाया। अभी तक इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है कि यह रकम कहां इस्तेमाल होनी थी। पुलिस ने बरामद धनराशि को कब्जे में लेकर आगामी छानबीन शुरू कर दी है।
चुनाव के मद्देनजर पुलिस ने हरियाणा-हिमाचल सीमा पर चौकसी बढ़ा रखी है। यहां चुनाव आयोग की निगरानी में पुलिस कर्मचारी संदिग्ध गाड़ियों की छानबीन कर रहे हैं। यहां तैनात टीम ने पिछले दिनों नौ हजार रुपये के बंद हो चुके नोट भी बरामद किए थे। किसी भी गाड़ी को नाके से बिना जांच के गुजरने की इजाजत नहीं दी जा रही है। परवाणू पुलिस बरामद हुई रकम के संबंध में छानबीन कर रही है। दावा किया जा रहा है कि जल्द ही इसका खुलासा किया जाएगा। थाना प्रभारी कमल चंद ने नकदी बरामद होने की पुष्टि की है। पुलिस ने नाका लगा रखा था और इस दौरान गुजरने वाले वाहनों की तलाशी ली जा रही थी। हरियाणा नंबर की गाड़ी से नाके के दौरान 13 लाख रुपये बरामद किए गए हैं। कहा कि पैसों के संबंध में कोई उचित जवाब न मिलने के बाद पुलिस ने कैश को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। कैश सहित पकड़े गए व्यक्ति से इसके संबंध में सवाल जवाब किए जा रहे हैं और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें