फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परवाणू में एक साथ दो हादसे, उद्योग में सुरक्षा कर्मी और एक पिकअप सवार की मौत

विज्ञापन
crime scene
विज्ञापन
परवाणू (सोलन)। परवाणू में दो अलग-अलग हादसों में दो लोगों की मौत हो गई, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। एक हादसा उद्योग में तैनात सुरक्षाकर्मी की जान ले गया और दूसरे में पिकअप सवार की मौत हुई है। घायल की हालत भी नाजुक बनी हुई है। पहला हादसा परवाणू बाईपास पर हुआ। इसमें पिकअप में बैठे व्यक्ति की मौत हो गई। चालक गंभीर रूप से घायल हुआ है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार ज्ञान सिंह पुत्र राम किशन निवासी जोधपुर तहसील कसौली जिला सोलन ने पुलिस थाना परवाणू में बताया कि वह रविवार देर रात को अपने घर के लिए शटरिंग का सामान लेकर गाड़ी नंबर एचआर-68बी-2663 पर परवाणू बाईपास से घर की ओर आ रहा था। इस गाड़ी में उसका जीजा संजय कुमार भी बैठा था जिसे चालक शक्ति चला रहा था। वह बाइक पर गाड़ी के पीछे चल रहा था। इसके बाद वह रास्ते में गाड़ी से आगे निकल गया फिर रात करीब साढ़े 8 बजे उसके घर से करीब 300 मीटर दूर गाड़ी चढ़ाई में चढ़ते समय पीछे को खिसक गई और करीब 60-70 मीटर नीचे गहरी खाई में गिर गई। स्थानीय लोगों की मदद से उसने दोनों को निकाला और निजी गाड़ी की मदद से ईएसआई अस्पताल परवाणू ले गए। यहां पर डॉक्टरों ने संजय कुमार का मृत घोषित कर दिया। डीएसपी परवाणू भीष्म सिंह ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है।
परवाणू के एक उद्योग में सुरक्षा कर्मी के मौत का मामला भी सामने आया है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार संजीव कुमार (40) वर्ष पुत्र दीनानाथ निवासी बलोड़ तहसील भोरंज जिला हमीरपुर करीब 5 सालों से सिक्योरिटी फर्म में काम करता था। सोमवार को उसकी ड्यूटी शहर के सेक्टर-4 में किसी उद्योग में लगी थी। वह सुबह करीब 9:20 बजे उद्योग की पिकअप गाड़ी को लोढ करवा रहा था। इसी दौरान वह अचानक नीचे गिर गया। इसके बाद वहां पर मौजूद लोगों ने इसे ईएसआई अस्पताल पहुंचाया जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसएचओ परवाणू कमल चंद ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें