फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असामाजिक गतिविधि व अपराधिक घटनाएं होगी सीसीटीवी में कैद

विज्ञापन
विज्ञापन
नालागढ़ में निगरानी के लिए लग रहे सीसीटीवी कैमरे
विज्ञापन

नगर परिषद और पुलिस संयुक्त रूप से लगा रही कैमरे, एसपी कार्यालय से होगी मोनीटरिंग
पुलिस और नप टीम ने किया जगह का मुआयना, आपराधिक घटनाएं होंगी सीसीटीवी में कैद
संतोष कुमार
नालागढ़ (सोलन)। शहर में होने वाली असामाजिक गतिविधियां और आपराधिक घटनाएं अब सीसीटीवी में कैद होंगी। शहर में ऐसी घटनाओं की मोनीटरिंग एसपी और डीएसपी कार्यालय से होगी जिस पर कार्रवाई होगी। जिला पुलिस और नगर परिषद के संयुक्त तत्वावधान में शहर में चयनित स्थलों पर कैमरों को लगाया जाएगा। इसके लिए स्थलों का चयन कर लिया गया है। नप और पुलिस की संयुक्त टीम ने शहर में दौरा कर जगहों को देख लिया है। नप ने कुछ नए स्थलों पर भी सीसीटीवी कैमरे लगाने के सुझाए दिए हैं। जल्द ही कैमरे स्थापित होंगे और समूचा शहर तीसरी आंख की नजर में कैद रहेगा। इन सीसीटीवी कैमरों की मोनीटरिंग डीएसपी कार्यालय नालागढ़ और एसपी कार्यालय बद्दी से होगी।
यहां लगेंगे सीसीटीवी
नगर परिषद के तहत नालागढ़ शहर के मुख्य स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इनमें पुलिस और नगर परिषद के देखे कालका चौक, रोपड़ चौक व रामशहर चौक, मुख्य प्रवेश द्वार, स्लिप रोड, पुलिस स्टेशन के बाहर कैमरे लगाए जाएंगे। नगर परिषद ने एमसी पार्क के समीप, रामलीला मैदान, शीतला माता मंदिर चौक, चोये वाले मंदिर में सीसीटीवी लगाने का प्रस्ताव दिया है।
विज्ञापन

इन घटनाओं पर लगेगा अंकुश
शहर में मंदिरों से चोरी की घटनाएं, दुकानों का शटर तोड़ चोरी की वारदातों के अलावा चेन स्नैचिंग, एटीएम तोड़ने का प्रयास, बैंकों से पैसे निकालने पर नकदी छीनने, मारपीट व झगड़ों सहित कई वारदातें हो चुकी हैं। पुलिस को आरोपियों तक पहुंचने में परेशानी होती है। शहर में सीसीटीवी कैमरे लगाने से आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगेगा, वहीं सुरक्षा व्यवस्था और चाक चौबंद मिलेगी।
विज्ञापन

सात लाख रुपये होंगे खर्च
नगर परिषद अध्यक्ष नालागढ़ नीरू शर्मा ने कहा कि पुलिस प्रशासन की पहल को नगर परिषद पूर्ण सहयोग कर रही है और सीसीटीवी लगाने के लिए परिषद सात लाख रुपये की धनराशि खर्च कर रही है। उन्होंने कहा कि नप ने सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए कुछ स्थलों का चयन किया है।
पुलिस के पास रहेगा सीसीटीवी का कंट्रोल
डीएसपी नालागढ़ चमन लाल ने कहा कि इन सीसीटीवी का कंट्रोल पुलिस अधीक्षक कार्यालय सहित डीएसपी कार्यालय में रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें