टिपर और बाइक की टक्कर में एक की मौके पर मौत
काकला-शिमला एनएच पर वीरवार दोपहर करीब 12 बजे सनवारा रेलवे फाटक के समीप हादसा
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शुरू की जांच, पोस्टमार्टम के लिए सोलन भेजा शव
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मपुर (सोलन)। कालका-शिमला एनएच पर सनवारा के समीप बाइक और टिपर की टक्कर में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना वीरवार दोपहर करीब 12 बजे की है। इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल सोलन के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार कालका-शिमला एनएच पर परवाणू की तरफ से धर्मपुर की ओर आ रही बाइक की टक्कर सनवारा रेलवे फाटक के समीप एक टिपर के साथ हो गई। इसमें टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं टिपर का अगला पहिया पूरा बाइक पर चढ़ गया। इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल सोलन भेज दिया है। पुलिस ने मृतक व्यक्ति की पहचान 51 वर्षीय राजेश कुमार पुत्र हरि दास निवासी गांव टिकटहट्टी डाकघर गड़खल तहसील कसौली के रूप में की है। इस हादसे के दौरान घटना स्थल पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई थी। इसके अलावा एनएच पर भी दोनों तरफ लंबा जाम लग गया था। इसके बाद पुलिस ने यातायात को बहाल किया।
एसपी सोलन मधुसूदन शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस शव को कब्जे में लेकर क्षेत्रीय अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।