फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंडाघाट में चलती बस में बिगड़ी चालक की तबीयत, अनियंत्रित होकर खंभे से टकराई बस

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

कंडाघाट (सोलन)। सोलन से शिमला जा रही निजी बस कंडाघाट में अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से बाहर एक खंभे से जा टकराई। इस हादसे में बस में सवार 11 लोगों को चोटें पहुंची हैं। हादसा सुबह करीब पौने ग्यारह बजे हुआ। हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोग जुट गए और घायलों को उपचार के लिए कंडाघाट अस्पताल पहुंचाया।

यहां सभी को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। हादसे में बस चालक नरेंद्र कुमार उम्र 30 निवासी रेणुकाजी की गंभीर हालत को देखते हुए उसे आईजीएमसी रेफर किया गया है। अन्य घायलों की पहचान किशोरी लाल उम्र 50 साल ब्रुरी, रिंचन 21 निवासी रोहडू़, लायकराम उम्र 38 रेणुकाजी, पदमा उम्र 30 पच्छाद, पूजा नेगी उम्र 21 पूह, लता उम्र 27 शामती, जितेंद्र 48 पच्छाद, मस्तराम उम्र 22 निवासी जुंगा, दीक्षा उम्र 20 निवासी डोडराक्वार, गौतम उम्र 30 साल निवासी सोलन के रूप में हुई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सोलन से शिमला के लिए निकली बस जब कंडाघाट में पेट्रोल पंप के पास पहुंची तो चलती बस में अचानक चालक की तबीयत खराब हो गई। इस वजह से चालक ने बस से नियंत्रण खो दिया। बस अनियंत्रित होकर सड़क से बाहर निकलकर खंभे से टकरा गई। जोरदार टक्कर के बाद हुए धमाके को सुनकर आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए और राहत कार्य शुुरू कर दिया।
विज्ञापन


कंडाघाट अस्पताल में घायलों का उपचार करने वाली डॉक्टर शिवानी ने बताया कि चालक की हालत ठीक है। वह सिर्फ घबराया हुआ था। उसके परिजन चालक को शिमला ले जाना चाहते थे इसलिए उसे रेफर किया गया है। उन्होंने बताया कि प्राथमिक जांच में चालक में किसी भी गंभीर बीमारी के लक्षण नहीं मिले हैं।

थाना प्रभारी देसराज गुलेरिया ने बताया कि मामला दर्ज कर घटना के कारणों की जांच की जा रही है। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें