फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंग ससुर रेप करता रहा, पुलिस लिखती रही मारपीट 

Thu, 20 Sep 2018 04:31 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
दबंग चाचा भतीजे को धमकाकर उसकी बीबी से रेप करता रहा। पुलिस ने पहले तो रिपोर्ट नहीं लिखी। रेप और दहशत से घबराकर पीड़िता तीन बेटों को लेकर गांव से भाग खड़ी हुई और पति के साथ शहर आकर रहने लगी। चचिया ससुर फिर भी नहीं माना। एक बार शहर आकर घर में घुस गया और छेड़खानी करने लगा। शोर मचाने पर पड़ोसियों ने बचाया। जब प्रेमनगर थाने में पीड़िता रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंची तो उसकी रिपोर्ट घटना की वास्तविक धाराओं में न दर्ज कर मारपीट में दर्ज कर ली गई। महिला आयोग की टीम ने इंस्पेक्टर प्रेमनगर को तलब कर लिया। महिला आयोग के हस्तक्षेप के बाद चचिया ससुर के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

बहेड़ी की एक महिला की कई साल पहले एक गांव में शादी हुई थी। शौहर बहेड़ी में रिक्शा चलाता था। महिला का आरोप है कि शौहर ने अपनी मर्जी से उससे शादी की थी। यह बात उसने अपने शौहर को पहले ही बता दी कि वह पहले से शादी शुदा है और उसकी एक बेटी है। पहले पति ने उसे तीन तलाक दे दिया था। उससे पैदा हुई बेटी पति के पास ही रहती है। सब बताने के बाद भी वह अपने परिवार में ठीक से रह रही थी। पीड़िता का आरोप है कि चचिया ससुर ने उसके साथ गांव में दो बार रेप किया। जब वह बहेड़ी थाने पहुंची तो स्थानीय नेताओं ने चचिया ससुर की ही मदद की और पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। वह चचिया ससुर के आतंक से घबराकर शहर आकर रहने लगी। चचिया ससुर एक दिन शहर में भी आ गया और घर में घुसकर रेप की कोशिश करने लगा। शोर मचाने पर पड़ोसियों ने बचाया। जब वह प्रेमनगर थाने रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंची तो वहां पुलिस ने उसका मुकदमा मारपीट की धाराओं में दर्ज किया। महिला आयोग की टीम ने इंस्पेक्टर प्रेमनगर को तलब कर लिया। एसआई शाहिद अली सर्किट हाउस पहुंचे तो उनको पीड़िताओं की रिपोर्ट न लिखने पर फटकार लगाई गई। इसके बाद प्रेमनगर पुलिस ने चचिया ससुर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें