फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बद्दी की बसंती बाग कॉलोनी में भड़की आग, लाखों का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

बद्दी (सोलन)। नगर परिषद बद्दी के तहत वार्ड-9 में स्थापित बंसती बाग कॉलोनी के मकान नंबर -27 में शुक्रवार सुबह अचानक आग लग गई। आग लगने से लाखों का नुकसान हो गया। जानकारी के अनुसार सुबह लगभग 10 बजकर 50 मिनट पर घर की प्रथम मंजिल पर आग लग गई। परिवार के सदस्य उस समय घर में ही मौजूद नहीं थे।

घर मालिक प्रवीण गुप्ता और नितिन गुप्ता ने बताया कि आग लगते ही पड़ोसियों ने घर से धुआं निकलता देखकर उनको सूचित किया। दस पर उन्होंने फायर ब्रिगेड को सूचना दी तो तुरंत वहां से कर्मचारी गाड़ी लेकर पहुंचे। आग पर आधे घंटे में काबू पा लिया और साथ लगते मकानों को चपेट में आने से बचा लिया। फायर ऑफिसर देवेंद्र कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही कर्मचारी वहां भेजे और आग पर तुरंत काबू पा लिया और आसपास के घरों को जलने से बचा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर मालिक प्रवीण गुप्ता ने बताया कि आग उनके एक कमरे में बने मंदिर में लगी लेकिन उस समय वहां कोई लाइन नहीं जल रही थी। अभी तक शार्ट सर्किट का कोई साक्ष्य सामने नहीं आया है। फिर भी आग से घर का लाखों रुपये के नुकसान की बात कही जा रही है जिसका आकलन किया जा रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें