फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीशा पंचायत में शरारती तत्वों ने तोड़ डाले पांच गाड़ियों के शीशे

विज्ञापन
car hit by culprit - फोटो : amar Ujala
विज्ञापन
कंडाघाट (सोलन)। शरारती तत्वों ने बीशा गांव में सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों के शीशे तोड़ डाले। गाड़ी के अंदर से म्यूजिक सिस्टम और अन्य सामान भी चुराकर ले गए। शरारती तत्वों ने यहां एक ट्रक समेत पांच गाड़ियों और कई मोटरसाइकिलों को अपना निशाना बनाया है। गाड़ियों के शीशे टूटने की भनक मालिकों को सुबह लगी। इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की तफतीश शुरू कर दी है। घटना में स्थानीय लोगों के ही शामिल होने की बात कही जा रही है। जानकारी के अनुसार कंडाघाट से बीशा तक बने मार्ग में सड़क किनारे स्थानीय ग्रामीणों ने अपनी गाड़ियां खड़ी की थी। बुधवार रात को इन गाड़ियों में शरारती तत्वों ने तोड़फोड़ कर दी। जहां गाड़ियां खड़ी थी उसके पास ही कुछ लोगों के घर भी हैं लेकिन किसी ने शीशे टूटने की आवाज नहीं सुनी।
पीड़ित कमल कुमार ने बताया कि उसने अपने काले रंग की ऑल्टो कार सड़क किनारे खड़ी की थी। सुबह जब वह गाड़ी देखने गया तो उसके शीशे टूटे हुए थे। आरोपी शीशे तोड़ने के बाद गाड़ी में लगे म्यूजिक सिस्टम और एम्पलीफायर को उड़ा ले गए। ट्रक मालिक ब्रह्मानंद ने बताया कि उन्होंने अपना ट्रक सड़क किनारे खड़ा कर रखा था। इसके शीशे तोड़कर आरोपी ट्रक के कागज चुरा ले गए हैं। इसी तरह नरेश कुमार और नरेंद्र की ऑल्टो गाड़ी, रेखा देवी की मारुति-800 समेत कुछ मोटरसाइकिलों को भी शरारती तत्वों ने नुकसान पहुंचाया है। थाना प्रभारी संदीप शर्मा ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना गांव में हुई है और यह रास्ता सिर्फ एक ही पंचायत को जोड़ता है। इसलिए बाहरी लोगों से ज्यादा इस मामले में स्थानीय लोगों के शामिल होने का अंदेशा है। पुलिस सभी तथ्यों की बारीकी से छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें