फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तारादेवी के जंगल में मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
नालागढ़ (सोलन)। शहर के साथ लगते तारादेवी के जंगल में पुलिस ने 19 साल के युवक का शव बरामद किया है। बताया जा रहा है कि प्रवासी युवक छह दिन से लापता था और यहां प्लंबर का काम करता था। उसका परिवार नालागढ़ बद्दी हाईवे पर किरपालपुर में रहता है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा लिया है। बिसरा जांच के लिए एफएसएल भेज दिया है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार उत्तर प्रदेश का एक परिवार किरपालपुर में रहता है। प्लंबर का काम करने वाला 19 वर्षीय युवक अंशुल पुत्र संग्राम सिंह निवासी गांव मुड़िया खेड़ा डाकघर कुंड फतेहगढ़ तहसील चंदोसी जिला संभल यूपी का शव जंगल में बरामद हुआ है। शव को सबसे पहले चरवाहे ने देखा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। युवक के परिजनों का कहना है कि वह प्लंबर का काम करता था और छह दिनों से लापता था।
एएसपी एनके शर्मा ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा लिया है और रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि उसकी मौत कैसे हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें