फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलन आईटीआई के छात्र से 9.30 ग्राम चिट्टा बरामद

विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सोलन। आईटीआई सोलन के समीप एक लॉज में रहने वाले छात्र से पुलिस ने 9.30 ग्राम चिट्टा पकड़ा है। आरोप है कि दात्र यहीं से दूसरे छात्रों को चिट्टा सप्लाई कर रहा था। पुलिस ने गुप्त सूचना पर छात्र के कमरे में दबिश दी और मौके से 9.30 ग्राम चिट्टा पकड़ लिया। आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर लिया है। यह छात्र सुंदरनगर के एक गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस को गश्त के दौरान जानकारी मिली।
विज्ञापन


पुलिस ने एक टीम का गठन कर छात्र के कमरे में दबिश दी। दबिश के समय छात्र कमरे में मौजूद था। जब तलाशी ली गई तो चिट्टा बरामद हो गया। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है। जानकारी जुटाने की कोशिश की जा रही है कि छात्र चिट्टा कहां से ला रहा था और आईटीआई में कितने छात्र चिट्टे की गिरफ्त में जा चुके हैं। पुलिस जल्द ही आईटीआई में नशा मुक्ति के संबंध में शिविर का भी आयोजन कर सकती है। पुलिस अधीक्षक मधुसूदन शर्मा का कहना है कि छात्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही इस संबंध में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें