फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंडाघाट में दुकान की आड़ में नशे की एसडीएम, एसएचओ से शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कंडाघाट (सोलन)। कंडाघाट में कुछ जगहों पर दुकान की आड़ में नशे का कारोबार फल-फूल रहा है। युवाओं को नशे की लत लगाई जा रही है। इसी बात से चिंतित व्यापार मंडल कंडाघाट और स्थानीय लोग एसडीएम व पुलिस थाना प्रभारी से मिलकर ऐसे कारोबारियों पर रोक लगाने और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। कंडाघाट से वाकनाघाट के बीच पिछले दिनों पुलिस ने चिट्टा, अफीम, चरस, भुक्की जैसे नशा व्यापार करने वाले कई संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा लेकिन यह काफी नहीं है।
विज्ञापन


विश्वविद्यालयों, कॉलेजों वाले क्षेत्र में नशा कारोबारी सक्रिय हैं। फोरलेन में कार्य कर रहे सैकड़ों कामगारों के आने से इनका कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है। एसडीएम कंडाघाट संजीव धीमान ने कहा कि प्रशासन और पुलिस मिल कर नशे के खिलाफ कार्रवाई करेगी। इस कार्य को करने में स्थानीय लोगों का सहयोग लिया जाएगा। व्यापार मंडल कंडाघाट के प्रधान रोहित सूद और व्यापार मंडल के सदस्य सोमवार को एसडीएम कंडाघाट संजीव धीमान और थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह को मामले से अवगत करवाया और नशा कारोबारियों पर नकेल कसने की बात कही। इस दौरान व्यापार मंडल के पदाधिकारी विजय अग्रवाल, रोहित सूद, अशोक गुप्ता, रमेश गर्ग, सुनील त्रिपाठी, रमेश सहगल, ऋतु और क्वारग पंचायत के उप प्रधान ज्ञान ठाकुर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें