फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नालागढ़ में निजी अस्पताल संचालक और युवती की सोशल साइट पर गपशप वायरल होने पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
निजी अस्पताल संचालक और युवती की गपशप वायरल होने पर हंगामा
विज्ञापन

युवती ने संचालक के खिलाफ पुलिस में दर्ज करवाया मामला
देर शाम अस्पताल में युवती के परिजनों ने किया हंगामा, मामले की जांच में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ स्थित एक निजी अस्पताल संचालक और इसी अस्पताल में पूर्व में कार्यरत रही एक युवती के बीच सोशल साइट पर बातचीत की तस्वीरें वायरल होने के बाद देर शाम हंगामा हो गया। इसके बाद नालागढ़ थाना में मामला दर्ज हुआ है।
सोशल साइट पर कथित गलत टिप्पणी के बाद मामला गरमा गया और सोमवार देर शाम को कुछ लोग युवती को उठाकर अस्पताल ले आए। जहां काफी हंगामा हुआ और बाद में युवती के परिजन उसे पुलिस थाना लाए। जहां उसने निजी अस्पताल संचालक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पुलिस के अनुसार युवती ने एक निजी अस्पताल के एमडी के खिलाफ सोशल साइट पर कथित गलत टिप्पणी पर यह मामला दर्ज करवाया है। बताया जा रहा है कि युवती पड़ोसी जिला बिलासपुर की रहने वाली है और इसी अस्पताल में पहले काम करती थी। उसने यहां से नौकरी छोड़ दी थी और सोशल नेटवर्किंग साइट पर हुई चेटिंग के तहत अस्पताल के संचालक और युवती के बीच काफी बातचीत हुई। इसमें युवती ने संचालक से नौकरी देने की बात की। जिस पर अस्पताल के संचालक ने उसे कथित गलत टिप्पणी की है। मामला सोशल साइट पर खूब फैला। बताया जा रहा है कि देर शाम युवती जब अपने घर के लिए जा रही थी तो उसे रास्ते से वाहन में बिठाकर अस्पताल लाया गया। जहां युवती के परिजनों ने काफी हंगामा किया और युवती को यहां से लेकर पुलिस स्टेशन नालागढ़ लेकर आए, जहां उसने यह मामला दर्ज करवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती की शिकायत पर मामला दर्ज : एएसपी
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एनके शर्मा ने बताया कि पुलिस ने युवती की शिकायत पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर इस मामले के अन्य पहलुओं की जांच शुरू कर दी है। उधर, अस्पताल के संचालक का कहना है कि उनकी आईडी हैक की गई है, जिसकी शिकायत उन्होंने पुलिस में दर्ज करवाई है। उनका कहना है कि उनकी प्रतिष्ठा को दागदार करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें