फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरोटीवाला में कमरा बंद करके फंदे पर झूला युवक, पुलिस कर रही आत्महत्या की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

बद्दी (सोलन)। बरोटीवाला के तहत लोअर बटेड गांव में एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। किसी अज्ञात व्यक्ति ने पुलिस स्टेशन बरोटीवाला को सूचना दी कि लोअर बटेड में युवक ने पंखे से लटक कर जान दे दी है तो थाना प्रभारी बहादुर सिंह की टीम मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान लोअर बटेड गांव निवासी बीरबल पुत्र केवल सिंह के रूप में हुई है। एसपी बददी ने घटना की पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि बीरबल ने हाल में ही पढ़ाई समाप्त की थी। कुछ माह पहले उसे नशा पुनर्वास केंद्र में भी रखा गया था।

जानकारी के अनुसार सुबह बीरबल सिंह ने अपनी मां को कहा कि उसकी तबीयत ठीक नहीं है और वह सोने जा रहा है। उसके बाद बीरबल सोने चला गया। जब बहुत देर तक युवा सोने के बाद बाहर नहीं निकला तो उसकी माता ने दोपहर ढाई बजे दरवाजा खटखटाया। जब दरवाजा नहीं खुला तो उसने पड़ोसियों को सूचित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़ा तो अंदर युवा पंखे से लटका मृत पाया गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर लाश परिजनों को सौंप दी है। थाना प्रभारी बहादुर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है और न ही मौके से कोई सुसाइड नोट मिला है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें