फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशाखोरों पर कार्रवाई जारी, 300 नशीली गोलियां पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
बद्दी पुलिस की एसआईयू टीम के तलाशी अभियान के दौरान हत्थे चढ़ा आरोपी,
विज्ञापन

स्कूटर में डालकर ले जा रहा था प्रतिबंधित दवाएं
अमर उजाला ब्यूरो
बद्दी/नालागढ़ (सोलन)।
जिला पुलिस बद्दी की एसआईयू की टीम ने नशीली एवं प्रतिबंधित दवाओं की खेप पकड़ी है। आरोपी यह दवाएं अपने स्कूटर में ले जा रहा था। तलाशी के दौरान जब दवाएं पकड़ी गईं तो आरोपी मौके पर कोई दस्तावेज नहीं दिखा पाया। इसके बाद पुलिस ने दवाओं को कब्जे लेकर आरोपी को पकड़ लिया।
पुलिस के मुताबिक नरेश (45) को उस समय पकड़ा गया जब वह अपने स्कूटर पर सवार होकर नालागढ़ की तरफ आ रहा था। पुलिस टीम ने उसकी तलाशी ली तो उसमें से 300 मोमोलिट की गोलियां बरामद हुई। यह दवाएं प्रतिबंधित हैं और आरोपी नरेश कुमार पर पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज है। एसपी गौरव सिंह ने कहा कि पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्जकर वाहन सहित दवाओं को कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इसे अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने आजकल नशा माफिया के खिलाफ अभियान छेड़ रखा है। हालांकि में एक क्लीनिक में छापा मारकर पुलिस ने एक महिला सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। इनसे भी नशीली और प्रतिबंधित दवाएं पकड़ी गईं थीं। इसके अलावा पुलिस ने नशे की अन्य सामग्री के साथ भी कई लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें एक युवती को तीन युवकों के साथ हेरोईन और एक महिला को पुलिस ने गांजे के साथ पकड़ा है। पुलिस का कहना है कि नशा माफिया को जड़ से उखाड़कर फेंक दिया जाएगा। पुलिस इसमें आम लोगों से भी सहयोग का आग्रह किया है ताकि नशा बेचने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें