फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन बीघा जमीन पर खड़ी गेहूं चढ़ी आग की भेंट

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ के चंगर क्षेत्र में दो किसानों की मेहनत पर आग की घटनाओं ने पानी फेर दिया। एक किसान की खड़ी गेहूं की फसल राख हो गई जबकि दूसरे किसान की कटी फसल के गट्ठे आग की भेंट चढ़ गए। दोनों जगह आग लगने के कारण अज्ञात बताए जा रहे हैं जबकि आग से किसानों को 1.02 लाख का नुकसान बताया जा रहा है।

दमकल कर्मचारियों की मुस्तैदी से आसपास की अन्य फसलें और करीब छह लाख की संपत्ति को जलने से बचा लिया है। अग्निशमन केंद्र नालागढ़ के मुताबिक सोबनमाजरा निवासी भजन लाल पुत्र कांशी राम के तीन बीघा भूमि पर गेहूं की फसल में अचानक आग लग गई। आग लगने के बाद गेहूं की खड़ी फसल इसकी चपेट में आ गई।
विज्ञापन


इसी बीच इसकी सूचना दमकल केंद्र नालागढ़ को दी गई और सूचना मिलते ही एक टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने के कार्य में जुट गई। करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर तो काबू पा लिया लेकिन किसान को आग से 32 हजार का नुकसान हुआ। दमकल कर्मचारियों ने आसपास की अन्य करीब 1 लाख की संपत्ति को जलने से बचा लिया।

नालागढ़ उपमंडल के खिल्लियां में रामपाल पुत्र प्रेम सिंह के खेतों में अचानक आग लग गई। यहां किसान ने अपनी गेहूं की फसल की कटाई की थी और करीब 450 गट्ठे फसल के बांधे हुए थे। ये आग लगने की वजह से जलकर राख हो गए। सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने के कार्य में जुट गई। आग से किसान को 70 हजार रुपये का नुकसान हुआ जबकि आसपास की फसल और करीब पांच लाख की संपत्ति को जलने से बचा लिया गया।
विज्ञापन


दोनों ही जगहों पर अग्निशमन केंद्र नालागढ़ के मुख्य प्रशामक जोगिंद्र सिंह, गृहरक्षक जवान राजेश कुमार, गुरमीत सिंह, चालक इंद्र सिंह वाटर बाउजर लेकर मौके पर पहुंचे और आग बुझाई। अग्निशमन केंद्र नालागढ़ के कार्यवाहक प्रभारी कर्मचंद ने बताया कि दोनों जगह आग अज्ञात कारणों से लगी है। इसमें करीब एक लाख की संपत्ति जल गई है जबकि छह लाख रुपये की संपत्ति को जलने से बचा लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें