अमर उजाला ब्यूरो
सोलन। देऊंघाट के समीप पुलिस ने एक युवक से 11.45 ग्राम चिट्टा पकड़ा है। मामला बुधवार देर शाम का है। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है। उसे पुलिस अब कोर्ट में पेश करेगी। जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना थी कि अमित कुमार उर्फ ईशु निवासी देऊंघाट चिट्टे का सेवन और कारोबार करता है।
पुलिस ने देऊंघाट में बुधवार देर शाम दबिश दी जिसमें युवक से 11.45 ग्राम चिट्टा बरामद किया। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाई हुई मुहिम के तहत कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एएसपी सोलन शिव कुमार ने मामले की पुष्टि कर बताया कि पुलिस जांच कर रही है।