फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नालागढ़ में एटीएम लूट का एक आरोपी मंडी से गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बद्दी (सोलन)।
विज्ञापन

दुकानों से चोरी, एटीएम लूटकांड और ढेरोंवाल गोलीकांड के फरार तीन आरोपियों में से एक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह आरोपी भी मंडी के बल्ह का ही रहने वाला है। इसने पुलिस के समक्ष सभी बातों का खुलासा कर दिया है। इसमें चोरी, एचडीएफसी बैंक के एटीएम से लूट और ढेरोंवाल में पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ की बात कबूल की है।
पुलिस के मुताबिक आरोपी ने इस बात को भी कबूल किया है कि ढेरोंवाल में पुलिस के लगाए बैरियर पर पुलिस कर्मियों ने उन्हें रोकने का इशारा किया था। लेकिन आरोपियों ने बैरिगेड्स तोड़कर भागने की कोशिश की। पुलिस ने अभी दो और आरोपियों को गिरफ्तार करना है। इसके अलावा पीजीआई में दाखिल दूसरे आरोपी को पुलिस ने अभी अपनी कस्टडी में लेना है। दो फरार आरोपियों सहित पुलिस वाहन की भी तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि बल्ह से गिरफ्तार आरोपी ने दो अन्य फरार साथियों के नामों का खुलासा कर दिया है।
विज्ञापन


कब क्या हुआ
दो सितंबर की मध्यरात्रि पांच आरोपियों ने नालागढ़ में चोरी और एचडीएफसी बैंक के एटीएम को लूटने की कोशिश की थी। इसके बाद पुलिस मुठभेड़ में एक आरोपी की मौत हो गई और एक घायल हो गया। दूसरे वाहन में फरार तीन आरोपियों में से पुलिस ने सुनील को गिरफ्तार किया है। यह आरोपी भी बल्ह मंडी का रहने वाला है। इस मामले में सागर पुत्र मित्रदेव निवासी गांव दरबाथू तहसील बल्ह, जिला मंडी की मौत हो चुकी है। इस पर चोरी का मामला दर्ज है और इस मामले में कमलेश उर्फ चिन्नू निवासी बल्ह मंडी घायल हुआ है। यह पीजीआई में दाखिल है। यह कई मामलों में वांछित है और इस पर नौ मुकदमे दर्ज है।
विज्ञापन


जल्द गिरफ्तार होंगे आरोपी : डीएसपी
डीएसपी नालागढ़ डॉ. साहिल अरोड़ा ने कहा कि पुलिस आरोपी को अदालत में पेश करके उसका रिमांड हासिल करेगी। इसके अन्य साथियों की भी धरपकड़ की जाएगी। जल्द ही वारदात में शामिल सभी आरोपी पुलिस पकड़ में होंगे और इस पूरे मामले का सच सामने आ जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें