फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध कब्जों व खनन के खिलाफ ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा (सिरमौर)।
यमुना नदी से सट्टी वन भूमि पर अवैध कब्जे और बेरोकटोक अवैध खनन कार्यों को अंजाम देने के विरोध में शुक्रवार को मानपुर देवड़ा के लोगों ने क्रशर मालिकों व वन विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
स्थानीय पंचायत प्रधान कृष्ण कुमार, उप प्रधान राजेश कुमार, पूर्व प्रधान नरेंद्र पाल, तोहिद, सितार मोहम्मद, सूरत सिंह, कमरूदीन, इमरान, अंकित, बल्लू, रामप्रकाश, जावेद, फजल, शाकिर, विनोद, काका, महेंद्र, अल्लाहबंदा, मुस्तकीन, हशन आदि ग्रामीणों ने कहा कि वन भूमि, श्मशानघाट मार्ग व चारागाह के लिए छोड़ी गई जमीन पर अवैध खनन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने अवैध खनन व अवैध कब्जों को लेकर स्थानीय प्रशासन पर निशाना साधते हुए कहा कि यह कार्य जिम्मेदार विभागों की मिलीभगत से चल रहा है। इसे रोकने के लिए मजबूरन ग्रामीणों को आगे आना पड़ रहा है। गांव, जंगल व चारागाह स्थल में हालात काफी बुरे बन चुके हैं। यहां क्रॅशर संचालकों ने यमुना नदी का रुख भी मोड़ दिया है। श्मशानघाट मार्ग को भी कच्चे माल के ढेरों से दबा दिया है। ग्रामीणों ने सरकार व संबंधित विभाग को चेताते हुए स्पष्ट किया कि यदि जल्द ही अवैध खनन व कब्जों पर रोक नहीं लगाई जाएगी तो ग्रामीणों को आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा।
उधर, डीएफओ पांवटा एसएस राणा ने बताया कि यमुना नदी में अवैध कब्जे व खनन की शिकायत मिली है। जल्द ही इस मामले में कार्रवाई को अंजाम दिया जाएगा।
-----अवैध कब्जों और खनन के खिलाफ ग्रामीण भड़के
मानपुर देवड़ा के ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, मांगी कार्रवाई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें