फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में काट डाले 24 पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन। शहर के साथ लगते सपरून स्थित हिमुडा कॉलोनी के पास सैंपलिंग पौधे काटने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि यहां पर हिमुडा की जमीन पर झाड़ियों को काटने का कार्य किया जा रहा था। लेकिन इस दौरान छोटे करीब 24 सैंपलिंग पौधे भी काट दिए गए। इसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची व इस कार्य को रुकवा दिया गया। गौर रहे कि यह क्षेत्र नगर परिषद के अधीन आता है। इस मामले में कमेटी ने अभी तक कोई भी कार्रवाई नहीं की है। सपरून स्थित हिमुडा कॉलोनी फेज वन के समीप मंगलवार को हिमुडा के कर्मचारियों द्वारा झाड़ियां काटने का कार्य किया जा रहा था। इस दौरान कर्मचारियों ने कई प्रकार के छोटे पौधों को काट दिया गया। इन पौधों के काटने के बाद लोगों ने इसकी शिकायत वन विभाग को दी। इसके बाद विभाग की टीम मौके पर पहुंची और इस क्षेत्र का निरीक्षण किया। बताया जा रहा है कि हिमुडा ने इन पौधों को काटने के लिए किसी तरह की एनओसी वन विभाग से नहीं ली है। इस दौरान कचनार, पाजा, ककड़ व बियूल के पौधों को काटा गया है।
विज्ञापन

वन विभाग के आरओ दौलत राम धीमान ने बताया कि सपरून के पास हिमुडा कॉलोनी में हिमुडा द्वारा सैंपलिंग पौधों को काटा गया है। विभाग ने कार्य रुकवा दिया है। उन्होंने कहा कि हिमुडा ने उनसे इन्हें काटने की कोई एनओसी नहीं ली है। कमेटी यदि इस पर कोई कार्रवाई नहीं करती है, इसके बाद वन विभाग अपने स्तर पर कार्रवाई अमल में लाएगा।
हिमुडा सोलन के कनिष्ठ अभियंता प्रेमलाल ने कहा कि हिमुडा द्वारा यहां पर जमीन साफ करने के लिए झाड़ियों को काटा गया है। यहां पर कोई भी पेड़ नहीं काटा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें