फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो समुदाय के मध्य झड़प के छावनी में बदला नालागढ़, तनावपूर्ण बने हैं हालात

विज्ञापन
विज्ञापन
दो समुदायों में झड़प से तनाव के बाद छावनी बना नालागढ़
विज्ञापन

प्रेम प्रसंग के कारण नालागढ़ के जगातखाना में बढ़ गया विवाद
अमर उजाला ब्यूरो
नालागढ़ (सोलन)। ढांग निहली पंचायत में दो समुदाय के बच्चों में प्रेम प्रसंग के बाद उपजे विवाद के बाद पुलिस ने स्थिति पर तो नियंत्रण पा लिया लेकिन अभी भी हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। बुधवार शाम से लेकर रात्रि तक यह क्षेत्र पूरी तरह से छावनी में तब्दील हो गया। वीरवार को भी पुलिस व प्रशासन के आला अधिकारियों ने यहां डेरा डाले रखा। लोगों को समझाने बुझाने का प्रयास किया गया। इस दौरान क्षेत्र के राजनेताओं ने भी लोगों से बात कर शांत माहौल बनाए रखने की अपील की है। यहां सरसा नदी किनारे रहने वाले विशेष समुदाय का एक युवक और दूसरे समुदाय की युवती से प्रेम प्रसंग में था। दोनों अपने अपने घरों से फरार हो गए। इस बात की भनक जब लोगों को लगी तो वे वहां एकत्रित हो गए और भीड़ बेकाबू हो गई और पुलिस व प्रशासन की टीमों ने मौके पर जाकर मोर्चा संभाला। कुछ शरारती तत्वों ने झुग्गियों में आग भी लगा दी जिससे कई झुग्गियां राख हो गई हैं। उधर, पुलिस अधीक्षक रोहित मालपानी ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
तीन बच्चों का बाप भगा ले गया युवती
बताया जाता है कि जिस समुदाय के युवक पर युवती को भगाने का आरोप है, वह पहले से ही विवाहित है और उसके तीन बच्चे हैं और उसकी पत्नी फिर से गर्भवती बताई जाती है। ऐसे में लोगों का आक्रोश और अधिक फूट पड़ा है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस अधीक्षक को अपनी रिवालवर तक निकालनी पड़ी और मध्यरात्रि तक लोगों को समझाने बुझाने का प्रयास जारी रहा। वीरवार को सुबह से ही क्षेत्र के प्रबुद्ध लोगों सहित पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने लोगों को समझाने बुझाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस बल तैनात किया है : डीएसपी
डीएसपी नालागढ़ चमन लाल ने कहा कि लोगों को समझाया गया है और स्थिति नियंत्रण में है लेकिन ऐहतियातन मौके पर पुलिस बल तैनात किया है। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज किया है। पुलिस ने यहां झुग्गियों को आग लगाने के मामले में मामला दर्ज कर लिया है। एक समुदाय के लोगों ने पुलिस में दर्ज शिकायत में आरोप लगाया कि बुधवार शाम को कई आदमी और औरतें इनकी झुग्गियों के पास आए और इन्हें धमकियां दी कि उन्हें जान से मार देंगे। इन लोगों ने पहले इनकी पराली के दो बड़े ढेरों में आग लगाई और उसके बाद मवेशियों की झुग्गियों में आग लगा दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें