फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंडाघाट में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौके पर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कंडाघाट में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक मौत
विज्ञापन

ढाबे पर काम करता था कपिल, रात को छुट्टी कर जा रहा था वापस, मौके पर तोड़ा दम
हादसे के बाद आरोपी वाहन चालक मौके से हो गया फरार
अमर उजाला ब्यूरो
कंडाघाट (सोलन)। कंडाघाट में बीती रात एक वाहन से टकराकर एक युवक की मौके पर मौत हो गई। टक्कर मारने वाला वाहन चालक मौके से फरार हो गया। हादसा इतना भयानक था कि वाहन का टायर युवक के सिर को कुचल कर निकल गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान शिलाई निवासी 26 वर्षीय कपिल के रूप में हुई है। यह हादसा उस समय हुआ जब कपिल ढाबे से छुट्टी कर अपने कमरे की तरफ जा रहा था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस घटना को अंजाम देने वाले अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है। बताया जा रहा है मृतक अपने घर में अकेला ही कमाने वाला था, वह अपने पीछे माता-पिता, पत्नी और तीन बच्चे छोड़ गया है। मृतक के परिजन ने बताया कि कंडाघाट के समीप क्यारीघाट में किसी ढाबे पर काम करता था। बीती रात वह ढाबे से छुट्टी कर अपने कमरे की तरफ जा रहा था कि किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। इससे उसके सिर पर चोट आई जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कंडाघाट थाना के एएसआई राजेंद्र कुमार ने पुष्टि कर बताया कि शव को पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। उन्होंने बताया की मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन को लेकर तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें