फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शामती में नशेड़ी ने मचाया हुड़दंग, मेडिकल करवाने पहुंचे पुलिस कर्मी की वर्दी फाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
शामती में नशेड़ी ने मचाया हुड़दंग
विज्ञापन

पुलिस कर्मचारी की वर्दी भी फाड़ी
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर शुरू की जांच
शामती के एक होटल में नशा कर मचा रहा था हुड़दंग
अमर उजाला ब्यूरो
सोलन। शामती के एक होटल में नशे की हालत में व्यक्ति ने खूब हुड़दंग मचाया। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। वहीं, इस दौरान उक्त व्यक्ति ड्यूटी पर तैनात पुलिस पुलिस कर्मी के साथ भी झगड़ा कर दिया। इस दौरान उक्त व्यक्ति ने पुलिस कर्मी की वर्दी तक फाड़ दी। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार थाना सदर की चौकी सोलन में ग्रीन होटल सोलन की ओर से पुलिस को सूचना दी गई कि उसके होटल में नागेंद्र कुमार पुत्र सूर्यकांत निवासी मकान नंबर 23 शामती सोलन नशे में हुड़दंग और गाली गलौज कर रहा है। वहीं, पुलिस ने सूचना के आधार पर आरक्षी भजन लाल और अन्य पुलिस कर्मी के साथ मौके पर पहुंची। इसके बाद बड़ी मुश्किल से आरोपी को काबू किया। बाद में उक्त आरोपी को मेडिकल करवाने के लिए क्षेत्रीय अस्पताल सोलन लाया गया। जहां पर वह ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मी भजन लाल के साथ झगड़ा करने लगा। इस दौरान उक्त आरोपी ने पुलिस कर्मी की वर्दी तक फाड़ दी। वहीं पुलिस ने धारा 353, 332, 186 भादस के तहत मामला दर्ज कर अगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। उधर मामले की पुष्टि एएसपी सोलन शिव कुमार ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें