वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो लोग घायल
नालागढ़ (सोलन)। ड्यूटी से बाइक पर घर जा रहे दो बाइक सवारों को एक गाड़ी ने टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार वाहन सहित सड़क पर जा गिरे और चोटिल हो गए। पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में जगदीप सिंह पुत्र गुरचरण सिंह निवासी गांव कर्णपुर डाकघर नानकपुर तहसील कालका, जिला पंचकूला हरियाणा ने बताया कि वह और इसके साथ एक अन्य युवक अपनी ड्यूटी समाप्त कर अपने घर कर्णपुर जा रहे थे और जब यह गुप्ता अस्पताल के पास पहुंचे तो बद्दी की ओर से आई एक गाड़ी एचपी-12जे-5005 तेजरफ्तार में आई और गलत दिशा में आकर उनकी बाइक पीबी-10एफसी-0946 को टक्कर मार दी, जिससे दोनों सड़क पर जा गिरे। एएसपी एनके शर्मा ने कहा कि पुलिस ने गाड़ी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर घायलों का मेडिकल करवा आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।