सोलन। दोरजे डंडो नेगी निवासी रानम कोटेज शामती तहसील एवं जिला सोलन ने मामला दर्ज करवाया है कि वह सुबह अपनी बेटी के पास ऑफिसर कालोनी के लिए पैदल जा रहे थे। हिमाचल कंप्यूटर सेंटर के पास एक मोटर साइकिल तेज रफ्तारी से आया और उन्हें टक्कर मार दी। पुलिस ने मोटर साइकिल चालक विपिन के खिलाफ केस दर्ज किया है।
सड़क हादसे में तीन लोग घायल
सोलन। पुलिस थाना कंडाघाट में बहादुर सिंह गांव रंगुवाल डाकघर राजपुरा तहसील नालागढ़ जिला सोलन ने शिकायत दर्ज करवाई है कि वह टैंपो लेकर शिमला जा रहा था। फालकन होटल कंडाघाट के पास एक कार नंबर एचपी-69ए-8009 शिमला की तरफ से आई और उनके टैंपो से टकरा गई। इससे कार में बैठे तीन लोग घायल हो गए। कार चालक नमित शर्मा के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।