फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परवाणू के गता उद्योग में लगी आग, दस लाख का नुकसान

विज्ञापन
कार में लगी आग - फोटो : self
विज्ञापन
परवाणू (सोलन)। औद्योगिक शहर परवाणू के सेक्टर-एक स्थित गत्ता उद्योग में बुधवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे अचानक आग लग गई। इस कारण कंपनी में करीब 10 लाख रुपये का सामान जल कर राख हो गया। दमकल विभाग की मुस्तैदी के कारण उद्योग में करोड़ों रुपये के सामान को बचा लिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बुधवार तड़के सुबह करीब साढ़े तीन बजे दमकल विभाग परवाणू को सूचना मिली कि शहर के सेक्टर-एक के गत्ता उद्योग में आग लग गई है। इसके बाद दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद करीब तीन घंटे में आग पर काबू पाया गया। सुबह करीब साढ़े 8 बजे तक विभाग ने अपना कार्य जारी रखा और आग को पूरी तरह से बुझा दिया।
उद्योग में आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। उद्योग में आग लगने की सूचना मिलते की दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई थी। इसके बाद विभाग की टीम ने मौके पर मोर्चा संभाला। आग पर काबू पाने में करीब तीन घंटे लग गए। सुबह करीब साढ़े आठ बजे तक आग को बुझाने का कार्य चलता रहा। इस घटना में उद्योग को करीब 10 लाख रुपये का नुकसान हुआ हैं, जबकि करोड़ों रुपये की संपत्ति को बचा लिया है। वहीं आग लगने से यहां कुछ देर के लिए हड़कंप मचा रहा। फायर आफिसर परवाणू बंसी राम भाटिया ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंच गई थी। संपत्ति को खाक होने से बचा लिया गया है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें