फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के टैंक रोड़ पर कारोबारी ने लगाया फंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन। शहर के टैंक रोड पर करियाने की दुकान चलाने वाले कारोबारी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना शनिवार सुबह की है। इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। अभी आत्महत्या के कारणों पता नहीं चल पाया है। न ही मौके से कोई नोट मिला है।
विज्ञापन

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। सोलन शहर में किरयाने की दुकान चलाने वाले टैंक रोड निवासी तोता राम (67) ने शनिवार सुबह फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली। शनिवार सुबह शहर के टैंक रोड निवासी ने तोता राम को फंदे से लटका देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर शव को नीचे उतारा। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामला दर्ज कर जांच शुरू करवाई। लोगों का कहना है कि कुछ माह पूर्व उसका बेटा अचानक गायब हो गया था। बेटे का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। अपने बेटे को ढूंढने की कारोबारी ने बहुत कोशिश की लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। इसके चलते भी कारोबारी काफी परेशान था। वहीं उसकी पत्नी भी काफी समय से बीमार है जो चलने-फिरने में असमर्थ है।

पुलिस कर रही मामले की जांच : एसपी
एसपी मोहित चावला ने बताया कि टैंक रोड के पास एक व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया कि उक्त व्यक्ति कुछ दिनों से मानसिक तनाव में था। आत्महत्या करने का एक कारण यह भी हो सकता। पुलिस इस मामले के सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें