फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी स्कूलों में रट्टे वाली पढ़ाई होगी बंद, शिक्षक होंगे प्रशिक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। नई शिक्षा नीति में सरकारी स्कूलों की प्री-प्राइमरी से तीसरी कक्षा तक बच्चों की रट्टा लगवाने वाली शिक्षा खत्म होगी। बच्चों को पढ़ाने के लिए शिक्षकों को इस तरह प्रशिक्षित किया जाएगा। यह प्रशिक्षण जिला स्तर पर जिला प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) से दिया जाएगा।
इसके तहत स्कूलों में निपुण मेले शुरू हो गए हैं। वीरवार को शहर के साथ लगते पुंज विला स्कूल में मेला आयोजित किया गया। इसमें बच्चों और शिक्षकों को नई व्यवस्था में बच्चों को पढ़ाने, खेल-खेल में रचनात्मक गतिविधियां करवाने के बारे में बताया गया। इस दौरान बच्चों ने कई गतिविधियां कीं।
विज्ञापन

जिला परियोजना अधिकारी समग्र शिक्षा चंद्र मोहन शर्मा ने मेले का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि निपुण भारत अभियान का लक्ष्य स्कूली बच्चों का समग्र विकास और बुनियादी शिक्षा देना है। प्राइमरी स्कूलों में इसे लागू किया है। कक्षा तीन में पढ़ने वाले बच्चों में भाषा और गणित में दक्षता बढ़ाने के लिए निपुण कार्यक्रम चलाया गया है।
विज्ञापन

जिले के हर ब्लॉक में शिक्षकों को नियमित रूप से प्रशिक्षित किया जा रहा है। इसमें प्राइमरी, मिडिल, हाई और सीनियर सेकेंडरी स्कूलों के शिक्षकों को शामिल किया गया है। इस मौके केंद्रीय मुख्य शिक्षक सविता शर्मा, मुख्य शिक्षक भागीरथी शर्मा, बीआरसी कुठाड़ राजकुमार जसवाल, जिला समन्वयक नीलम परिहार मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें