संवाद न्यूज एजेंसी
परवाणू (सोलन)। परवाणू के सेक्टर-3 में किए गए अवैध कटान से एक भवन खतरे की जद में आ गया। कटान से भवन में दरारें आ गई हैं। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे एसडीएम कसौली, नगर परिषद और हिमुडा के अधिकारियों ने लोहा कारोबारी को नोटिस जारी किया।
सेक्टर-3 के मोड़ पर लोहा कारोबारी के पहले भी कई बार नगर परिषद की जमीन पर सामान रखने के चलते चालान किए गए हैं। हैरानी की बात यह है कि कालका-शिमला हाईवे पर होने के बावजूद अवैध कटान पर विभागों का ध्यान नहीं दिया जबकि कई अधिकारी और नेता रोज इसी रास्ते से आते-जाते हैं।
नगर परिषद कार्यकारी अधिकारी ने बताया कि नप ने कारोबारी को नोटिस दिया है। उन्होंने कहा कि पहले भवन को सुरक्षित किया जाएगा। साथ ही कारोबारी के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
एसडीएम कसौली संजीव धीमान ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। कारोबारी पर कार्रवाई की जाएगी।