फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: छह माह बाद क्षेत्रीय अस्पताल में पहुंची कफ सिरप की सप्लाई

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की ओर से सैंपल फेल होने पर बंद कर दी थी आपूर्ति
विज्ञापन

मध्य प्रदेश में 11 बच्चों की मौत के बाद बंद कर दिया था कफ सिरप
करीब तीन माह का स्टॉक पहुंचा

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में करीब छह माह के बाद कफ सिरप की सप्लाई पहुंची। ऐसे में अब खांसी की शिकायत लेकर आने वाले मरीजों को अस्पताल में निशुल्क दवा मिलेगी। एक साल पहले दवा के सैंपल फेल होने के बाद से अस्पताल में सप्लाई नहीं आ रही थी। मरीजों को निजी क्लीनिक में पैसे खर्च करके सिरप नहीं लेनी पड़ी।
अस्पताल प्रशासन कफ सिरप के लिए सरकार को पिछले छह माह में दो बाद डिमांड भेज चुका है, लेकिन दोनों बार ही मांग को रद्द कर दिया गया। कफ सिरप के सैंपल फेल होने के बाद से दवा की सप्लाई में रुकावट आ गई थी। ऐसे में पिछले लगभग छह माह से अस्पताल प्रशासन के पास दवा नहीं पहुंच पा रही थी। वहीं प्रशासन के पास कुछ सप्ताह पहले ही दवा पहुंची है। सोलन अस्पताल में रोजाना लगभग 10 से 15 मरीजों को डॉक्टरों की ओर से कफ सिरप लिखी जाती है। ऐसे में अस्पताल में दवा न मिलने के कारण मरीजों को निजी दवा दुकानों में जाकर 100 या इससे अधिक रुपये तक खर्च कर कफ सिरप लेनी पड़ रही थी। वहीं अब मरीजाें को अस्पताल प्रशासन की ओर से यह दवा निशुल्क दी जा रही है। ऐसे में गरीब मरीजों को काफी राहत मिली है। प्रशासन के पास करीब तीन माह का स्टॉक पहुंच गया है। ऐसे में मरीजों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन


इनसेट
बीपी की दो दवाएं अभी आनी बाकी
सोलन अस्पताल में अभी बीपी की दो दवाएं एम्लोडिफाइन और टेलमिसार्टन का स्टॉक पूरी तरह से खत्म हो गया है। वहीं अस्पताल प्रशासन की ओर से इन दवाओं के लिए भी सरकार को मांग भेजी गई है। हालांकि एम्लोडिफाइन दवा के भी कई बार टेंडर को रद्द कर दिया गया है। ऐसे में अभी के समय बीपी के मरीजों को दवाओं के लिए भटकना पड़ रहा है।
विज्ञापन


कोट
अस्पताल प्रशासन की ओर से कोशिश की जा रही है कि जल्द सभी दवाओं का स्टॉक अस्पताल में पहुंच सके। अभी कफ सीरप का स्टॉक पहुंचने से मरीजों को थोड़ी राहत मिली है। अस्पताल प्रशासन की ओर से समय-समय पर दवाओं की डिमांड भेजी जा रही है।
- डॉ. राकेश पंवार
चिकित्सा अधीक्षक, क्षेत्रीय अस्पताल सोलन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें