संवाद न्यूज एजेंसी
चायल (सोलन)। उपमंडल की चायल घाटी की ग्राम पंचायत झाजा के कोड़ों जंगल में एक शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। इससे क्षेत्र के लोगों में दहशत फैल गई है। शव पूरी तरह गल चुका है। व्यक्ति की उम्र करीब 50 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार झाजा पंचायत के पूर्व प्रधान ने बुधवार शाम पुलिस चौकी चायल में सूचना दी कि जंगल में एक शव पड़ा है। पुलिस ने मौके पर देखा कि करीब 50 वर्षीय एक व्यक्ति का शव मुंह के बल पड़ा था।
मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आईजीएमसी शिमला पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं, डीएसपी सोलन संतोष शर्मा ने बताया कि पुलिस कार्रवाई कर रही है।