Copper wire pump machine worth 7 lakh stolen fron Basha-Satdol scheme
कंडाघाट (सोलन)। कंडाघाट तहसील में पिछले 12 दिनों में जल शक्ति विभाग की सतड़ोल और बाशा जल योजनाओं के पंप हाउसों से सात लाख की मशीनरी और अन्य सामान चोरी हो गया है।
जानकारी के अनुसार 12 दिन पहले चोरों ने उठाऊ सिंचाई योजना सतरोल के पंप हाउस का ताला तोड़ा और उससे मोटर का सामान, तांबे के तार और अन्य सामान सहित करीब चार लाख की मशीनरी और सामान उड़ा लिया।
12 दिसंबर की रात को उठाऊ पेयजल योजना बाशा के पंप हाउस का ताला तोड़कर करीब तीन लाख मोटर का सामान तांबे के तार और अन्य उपकरण चोरी कर ले गए। अधिकारियों ने दोनों चोरियों की शिकायत पुलिस में की है। इस चोरी की वजह से इन योजनाओं की आपूर्ति बंद होने से कई गांवों को पेयजल और सिंचाई की समस्या हो रही है।
बाशा योजना आज बहाल होगी : एसडीओ
जल शक्ति विभाग कंडाघाट के कार्यवाहक एसडीओ नवीन ने दोनों पंप हाउस में चोरी की शिकायत पुलिस से करने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि बाशा योजना से लाभान्वित गांवों को पेयजल की अधिक समस्या आ रही है। विभाग ने इसमें लगने वाली मशीनरी मंगवा ली है। वीरवार तक आपूर्ति बहाल हो जाएगी। उन्होंने बताया कि योजनाओं के पंप हाउस में चौकीदार की व्यवस्था नहीं है।