फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटपाथ और सड़क किनारे सजाया सामान निगम दस्ते ने किया जब्त

विज्ञापन
सोलन मालरोड पर फुटपाथ पर सजे सामान को जब्त करतीं निगम टीम। संवाद - फोटो : SOLAN
विज्ञापन
सोलन। शहर में अतिक्रमण पर नगर निगम की कार्रवाई दूसरे दिन भी जारी रही। बुधवार को फुटपाथ पर कारोबार करने वाले दुकानदारों का सामान जब्त किया गया। निगम टीम ने नई मुहिम के तहत पहली बार बाजारों में अतिक्रमण के लिए दो राउंड लगाए।
विज्ञापन

पुराने डीसी कार्यालय से लेकर मां शूलिनी चौक तक कार्रवाई की गई। नगर निगम की टीम बीते तीन सप्ताह से अतिक्रमण पर सख्त नजर आ रही है। निगम की स्पेशल टीम रोजाना शहर में वाहनों के साथ अतिक्रमण जब्त कर रहे हैं। इस बीच शहर में नवरात्रे व त्योहार को लेकर पहुच रहे लोगों को भी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
उधर, निगम टीम के अधिकारी दीपराज हंस ने कहा कि शहर में अतिक्रमण हटाने के लिए रोजाना कार्रवाई की जा रही है। बुधवार को मालरोड और बाजारों में दो चक्कर लगाए गए। इस बीच फुटपाथ पर सजा सामान भी जब्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें