फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: दून विधानसभा में 58 करोड़ से सुदृढ़ होंगी विद्युत सुविधाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
लो वोल्टेज से निपटने के लिए लगेंगे 40 नए ट्रांसफार्मर
विज्ञापन

ढेला पंचायत में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सीपीएस ने की घोषणा
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। मुख्य संसदीय सचिव राम कुमार ने जिले के दून विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत ढेला में 17 लाख रुपये की लागत से निर्मित पंचायत सामुदायिक केंद्र ढेला का लोकार्पण किया।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत ढेला के विभिन्न विकास कार्यों पर लगभग 70 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। दून विधानसभा क्षेत्र में 58 करोड़ रुपये विद्युत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण पर व्यय किए जाएंगे। लो वोल्टेज की समस्या से निजात पाने के लिए क्षेत्र में 40 नए ट्रांसफार्मर स्थापित किए जाएंगे और 316 छोटे ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन

क्षेत्र में पेयजल तथा सिंचाई आपूर्ति को सुचारू बनाए रखने के लिए पानी की परियोजनाओं में लगी पुरानी मोटरों को चरणबद्ध तरीके से बदला जाएगा। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत ढेला के विभिन्न मार्गों पर आवश्यकतानुसार स्ट्रीट लाइटें स्थापित की जाएंगी ताकि लोगों को रात की आवाजाही में सुगमता मिले। दून की सभी पंचायतों के विभिन्न गांवों में सीआरएस के माध्यम से संपर्क मार्गों पर सोलर स्ट्रीट लाइटें स्थापित की जाएगी। सामुदायिक भवन ढेला के अतिरिक्त निर्माण कार्य के लिए 05 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने ग्राम पंचायत ढेला में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए चिन्हित भूमि का निरीक्षण किया और सभी औपचारिकताएं पूर्ण होने पर 17 लाख रुपये देने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

इस अवसर पर पंचायत प्रधान नीलम चौधरी, गुल्लरवाला के उप-प्रधान हेमराज, दयाराम रेंजर, पूर्व प्रधान आज्ञा राम, लोधी माजरा के पूर्व प्रधान रामलाल, पूर्व उप-प्रधान रोशनी देवी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
ओमपाल सिंह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें