फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: शहर में होगा स्वच्छता सर्वेक्षण, केंद्रीय टीम अगले हफ्ते करेगी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम के सभी वार्डों में करेगी सर्वे, सफाई व्यवस्था भी जांचेगी
विज्ञापन

निगम की तैयारियां शुरू, जगह-जगह की जा रही सफाई
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शहर की स्वच्छता व्यवस्था का आकलन करने के लिए जल्द ही नगर निगम सोलन के सभी वार्डों का सर्वे होगा। इसके लिए केंद्र सरकार की ओर से गठित स्वच्छता सर्वेक्षण टीम अगले सप्ताह कभी भी शहर निरीक्षण शुरू कर सकती है।
सर्वे के दौरान शहर की सफाई व्यवस्था, डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण सुविधा, डंपिंग साइट की स्थिति और नगर निगम द्वारा लोगों को उपलब्ध करवाई जा रही विभिन्न सुविधाओं का निरीक्षण किया जाएगा। स्वच्छता सर्वेक्षण को देखते हुए नगर निगम ने भी तैयारियां तेज कर दी हैं। निगम की टीमें विभिन्न वार्डों में नालियों की सफाई में जुट गई हैं। इसके अलावा माल रोड पर कन्या स्कूल के समीप दीवारों पर बनाई गई कलाकृतियों के आसपास उगी घास की भी सफाई करवाई गई है।
विज्ञापन

बीते वर्ष स्वच्छता सर्वेक्षण टीम ने नगर निगम के वार्ड नंबर चार स्थित सलोगड़ा कूड़ा संयंत्र में कचरे के उचित निस्तारण की व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए थे। इस बार निगम यह सुनिश्चित करने में जुटा है कि लोगों को सभी सुविधाएं नियमित रूप से मिलें और शहर में साफ-सफाई की व्यवस्था बेहतर बनी रहे। निगम का लक्ष्य इस बार स्वच्छता सर्वेक्षण में बेहतर रैंक हासिल करना है।
विज्ञापन

अगले सप्ताह तक स्वच्छता सर्वेक्षण की टीम अगले सप्ताह तक कभी भी शहर के वार्डों का सर्वे करने के लिए पहुंच सकती है। निगम की ओर से अब इसे लेकर तैयारियां की जा रही है। बहुत से क्षेत्रों में सफाई करवाई जा रही है। सुनिश्चित किया जा रहा है कि लोगों को सभी सुविधाएं सर्वे से पहले और बाद भी नियमित रूप से मिलती रहे।
- चेतन चौहान, संयुक्त आयुक्त, नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें